जालंधर सीटी इंस्टीट्यूट छात्र विवाद-गाली से शुरू हुआ झगड़ा:देर रात स्टूडेंट का दावा-नहीं दिखी पुलिस, DSP ने कहा था-13 अफसर, 3 ARP टीमें तैनात

जालंधर सीटी इंस्टीट्यूट छात्र विवाद-गाली से शुरू हुआ झगड़ा:देर रात स्टूडेंट का दावा-नहीं दिखी पुलिस, DSP ने कहा था-13 अफसर, 3 ARP टीमें तैनात

जालंधर के CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में छात्रों के बीच झगड़ा शांत हो गया है। एक छात्र ने देर रात 11 बजे के करीब वीडियो जारी कर दावा किया कि पुलिस कैंपस में नहीं दिखी। हालांकि डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क ने दावा किया है कि पुलिस रात को कैंपस में ही रुकी रही।
DSP ने कहा कि जिस भी छात्र गुट ने हुल्लड़बाजी की है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसका क्या कसूर है इसके लिए इंस्टीट्यूट के CCTV कैमरे चेक करवाए जाएंगे। SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें, 7 SHO ने मोर्चा संभाला है। हमारा तकरीबन आधा पुलिस कमिश्नरेट लगा है।
बता दें कि कैंपस में गुरुवार दोपहर ढाई बजे के करीब दो छात्र गुट आपस में झगड़ पड़े थे। इसके बाद हॉस्टल में तोड़फोड़ हुई। इससे जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं।
झगड़े में 5 से 6 स्टूडेंट घायल हुए थे, जिनमें से अधिकतर नाबालिग हैं। झगड़े का पता चलने पर इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने पुलिस बुलाई और दोनों पक्षों की बात सुन उनको शांत करवाया। छात्र ने सुनाई झगड़े की पूरी कहानी… पुलिस का दावा- CCTV खंगाल कानून कार्रवाई करेंगे
सीटी इंस्टीट्यूट पहुंचे DSP कुलविंदर सिंह विर्क ने कहा कि वह CCTV चेक करवा रहे हैं। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। अभी जांच चल रही है, इसके चलते किसी पर भी केस दर्ज नहीं किया गया है। बच्चों को समझा-बुझाकर हॉस्टल में भेज दिया गया है। हम यहीं पर हैं, अगर कुछ होता है तो हम जिम्मेदार हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *