गोरखपुर-मुंबई के बीच हर शुक्रवार को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस:28 अगस्त से नियम लागू, बेलथरा स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ा

गोरखपुर-मुंबई के बीच हर शुक्रवार को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस:28 अगस्त से नियम लागू, बेलथरा स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ा

गोरखपुर में रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस का बेलथरा रोड स्टेशन पर स्टॉपेज भी दो मिनट बढ़ा दिया गया है। दोनों सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलेगा। शुक्रवार चलेगी गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस का संचालन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होगी और खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए शाम 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में शनिवार को बांद्रा से चलेगी ट्रेन ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला और कानपुर सेंट्रल होते हुए ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद से होकर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 22 कोच की होगी अमृत भारत ट्रेन इस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 11 सामान्य श्रेणी, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार और 2 एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। इससे गोरखपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलने की उम्मीद है। दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का बेलथरा रोड पर बढ़ा ठहराव रेल प्रशासन के इस फैसले से बेलथरा रोड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दादर और गोरखपुर के बीच यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *