तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बढ़ारी वैश्य चौराहे के पास हादसा, अलीगढ़ का रहने वाला था

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बढ़ारी वैश्य चौराहे के पास हादसा, अलीगढ़ का रहने वाला था

कासगंज में मंगलवार रात 9 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोतवाली कासगंज क्षेत्र में नदरई से एटा जाने वाले मार्ग पर बढ़ारी वैश्य चौराहे के पास हुआ। युवक की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई थी। अलीगढ़ का रहने वाला था मृतक पुलिस के मुताबिक, मंगलवार 27 अक्टूबर को पीआरवी 5756 के जरिए हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान अलीगढ़ के नगला हिमाचल निवासी पप्पू (35) पुत्र मटरू सिंह के रूप में हुई। पप्पू अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 81 DS 2795) से नदरई से एटा की ओर जा रहे थे। बढ़ारी वैश्य चौराहे के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *