जहानाबाद में दिवंगत विधायक के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव:कहा- हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़ा रहेगा राजद

जहानाबाद में दिवंगत विधायक के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव:कहा- हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़ा रहेगा राजद

जहानाबाद में राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रविवार को इमलिया चक पहुंचे। उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। तेजस्वी ने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि राजद परिवार उनके साथ खड़ा है। तेजस्वी यादव ने डॉ. सच्चिदानंद यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में राजद को मजबूत करने और संगठन खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका थी। उनकी निष्ठा को याद रखा जाएगा। तेजस्वी ने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिया कि राजद हर सुख-दुख में उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरत पर वे पार्टी के लोगों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विधायक के बेटों से मुलाकात कर हालचाल जाना। तेजस्वी ने बताया कि डॉ. सच्चिदानंद यादव की तबीयत खराब होने पर वे फोन से उनके बच्चों से हालचाल पूछते थे। उनके निधन की खबर से उन्हें दुख हुआ। तेजस्वी ने कहा कि वे आगे भी परिवार से मिलेंगे। राजद नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जहानाबाद में राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रविवार को इमलिया चक पहुंचे। उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। तेजस्वी ने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि राजद परिवार उनके साथ खड़ा है। तेजस्वी यादव ने डॉ. सच्चिदानंद यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में राजद को मजबूत करने और संगठन खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका थी। उनकी निष्ठा को याद रखा जाएगा। तेजस्वी ने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिया कि राजद हर सुख-दुख में उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरत पर वे पार्टी के लोगों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विधायक के बेटों से मुलाकात कर हालचाल जाना। तेजस्वी ने बताया कि डॉ. सच्चिदानंद यादव की तबीयत खराब होने पर वे फोन से उनके बच्चों से हालचाल पूछते थे। उनके निधन की खबर से उन्हें दुख हुआ। तेजस्वी ने कहा कि वे आगे भी परिवार से मिलेंगे। राजद नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *