जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:सांसद का पुतला जलाया, कांग्रेस मुख्यालय घेरने निकली महिलाओं को पुलिस ने रोका

जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:सांसद का पुतला जलाया, कांग्रेस मुख्यालय घेरने निकली महिलाओं को पुलिस ने रोका

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय से कांग्रेस मुख्यालय की तरफ बढ़े। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें चौमूं सर्किल पर ही रोक लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस नेता के पुतले का दहन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद बिमोल अकोइजम पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की। भाजपा मुख्यालय से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकालने के लिए निकलीं महिला कार्यकर्ताओं को चौमूं सर्किल पर रोके जाने के बाद प्रदर्शन वहीं केंद्रित हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। बता दें कि कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनके खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने यह प्रदर्शन किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *