रतलाम के डीडीनगर थाने में दो बहनों ने अपने डीजल डाल लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों बहनें पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति बनाते हुए कहता है कि बोल, माचिस निकाल, जला ले। थाना परिसर में हंगामा मचने पर पुलिस कर्मी दौड़कर पहुंचते है। एक पुलिसकर्मी नीचे गिर जाता है। फिर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी आते है। लड़कियों के हाथों से माचिस छिनने का प्रयास कर ते है। जो वीडियो बना रहे थे उनमें से भी कुछ लोगों ने पुलिस से भी झूमाझटकी है। जिसमें थाना प्रभारी को गले में चोट आई। एक पुलिसकर्मी को भी लगी है। घटना शुक्रवार रात की है। जिसका वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। मामला दो पड़ोसियों के बीच विवाद का है। डीडी नगर थाना पुलिस 8 अक्टूबर को दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज कर चुकी है। दोनों पक्षों के विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आपस में विवाद कर रहे है। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। भाई से गाली-गलौज का विरोध अब जाने डीजल क्यों डाला दोनों पक्षों पर एफआईआर के बाद शुक्रवार को फिर से दोनों विवाद की स्थिति बनी थी। मुस्कान टांक ने थाने पहुंच आरोप लगाया था कि उसके घर के बाहर बीयर की बोतले फेंकी गई। कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए दोनों बहनों ने अपने ऊपर डीजल डाल लिया। जिस व्यक्ति ने दोनों बहनों का डीजल डालते हुए वीडियो बनाया है वह युवक नेता बताया जा रहा है। युवती की शुक्रवार की दूसरी शिकायत पर भी पुलिस ने मनोज टांक, राजू टांक, आशु टांक, प्रियांशु टांक और यश टांक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुस्कान टांक अपने भाई-बहन के साथ रतलाम में रहकर पढ़ाई करती है। जबकि उसके माता-पिता बाजना में रहते हैं। TI बोले- शिकायत पर FIR की गई, जांच जारी डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि 8 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच विवाद में शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। युवतियों के परिजनों को मामले को समझने और अपनी बात रखने के लिए थाने बुलाया था। नए विवाद में भी कार्रवाई की है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए युवतियों से जबरजस्ती डीजल डलवाया गया। एएसपी राकेश पंद्रों ने बताया 8 तारीख को दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा करके थाने पर आए थे। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की ओर से अपराध पंजीकृत किया था। इसके बाद कल भी इनमें कुछ विवाद सामने आया। जिस पर एक आवेदन दिया है। केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

