जमुई में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव के समीप विदेशी शराब से लदी एक हुंडई कार जब्त की है। कार से 34 पेटी में रखी 768 बोतलें बरामद हुई हैं। इनमें कुल 304.560 लीटर शराब थी। छापेमारी के दौरान तस्कर टीम को देखकर कार छोड़कर फरार हो गया। वह अपने साथ कार की चाबी भी ले गया। लावारिस हालत में खड़ी थी कार उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग की टीम को नुमर गांव के समीप एक हुंडई कार लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली। कार की चाबी लेकर भागा तस्कर बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को देखकर कार के पास मौजूद तस्कर मौके से फरार हो गया। वह वाहन की चाबी भी अपने साथ ले गया। इसके बाद उत्पाद विभाग के कर्मियों ने कार और उसमें रखी शराब जब्त कर ली। वाहन मालिक की पहचान में जुटा विभाग फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव के समीप विदेशी शराब से लदी एक हुंडई कार जब्त की है। कार से 34 पेटी में रखी 768 बोतलें बरामद हुई हैं। इनमें कुल 304.560 लीटर शराब थी। छापेमारी के दौरान तस्कर टीम को देखकर कार छोड़कर फरार हो गया। वह अपने साथ कार की चाबी भी ले गया। लावारिस हालत में खड़ी थी कार उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग की टीम को नुमर गांव के समीप एक हुंडई कार लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली। कार की चाबी लेकर भागा तस्कर बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को देखकर कार के पास मौजूद तस्कर मौके से फरार हो गया। वह वाहन की चाबी भी अपने साथ ले गया। इसके बाद उत्पाद विभाग के कर्मियों ने कार और उसमें रखी शराब जब्त कर ली। वाहन मालिक की पहचान में जुटा विभाग फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

