जमुई में JDU नेता पर फायरिंग, लाठी-डंडे चले:दुकान बढ़ाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मंदिर न्यास समिति के सचिव समेत 11 घायल

जमुई में JDU नेता पर फायरिंग, लाठी-डंडे चले:दुकान बढ़ाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मंदिर न्यास समिति के सचिव समेत 11 घायल

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्रसिद्ध मां नेतुला मंदिर के पास सोमवार देर शाम दुकान बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें मंदिर न्यास समिति के सचिव सह जदयू नेता अनुज कुमार सिंह समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अनुज कुमार सिंह समेत पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हवाई फायरिंग की सूचना भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दुकान बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, कुमार गांव में मां नेतुला मंदिर के समीप रामाशीष सिंह अपनी दुकान बढ़ा रहे थे। मंदिर न्यास समिति के सचिव अनुज कुमार सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए दुकान बढ़ाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में अनुज कुमार सिंह, उनके भाई संजय सिंह, चचेरे भाई चुन्नू सिंह, पुत्र सत्यम सिंह और परिवार के सदस्य चंदन सिंह समेत एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से रामाशीष सिंह, बम भोला सिंह, रामबोल सिंह, शिवम कुमार, राजू कुमार, गोलू कुमार और कन्हैया कुमार के घायल होने की जानकारी दी गई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुज कुमार सिंह, संजय सिंह, चुन्नू सिंह, सत्यम सिंह और चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। हवाई फायरिंग की सूचना की जांच घटना के बाद रामाशीष सिंह और उनके पुत्रों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं और उनके बीच पहले से विवाद रहने की बात सामने आई है। हवाई फायरिंग की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्रसिद्ध मां नेतुला मंदिर के पास सोमवार देर शाम दुकान बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें मंदिर न्यास समिति के सचिव सह जदयू नेता अनुज कुमार सिंह समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अनुज कुमार सिंह समेत पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हवाई फायरिंग की सूचना भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दुकान बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, कुमार गांव में मां नेतुला मंदिर के समीप रामाशीष सिंह अपनी दुकान बढ़ा रहे थे। मंदिर न्यास समिति के सचिव अनुज कुमार सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए दुकान बढ़ाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में अनुज कुमार सिंह, उनके भाई संजय सिंह, चचेरे भाई चुन्नू सिंह, पुत्र सत्यम सिंह और परिवार के सदस्य चंदन सिंह समेत एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से रामाशीष सिंह, बम भोला सिंह, रामबोल सिंह, शिवम कुमार, राजू कुमार, गोलू कुमार और कन्हैया कुमार के घायल होने की जानकारी दी गई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुज कुमार सिंह, संजय सिंह, चुन्नू सिंह, सत्यम सिंह और चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। हवाई फायरिंग की सूचना की जांच घटना के बाद रामाशीष सिंह और उनके पुत्रों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं और उनके बीच पहले से विवाद रहने की बात सामने आई है। हवाई फायरिंग की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *