नीलगाय के हमले में किसान की मौत:एटा में तालाब के पास शौच के लिए गया था, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

नीलगाय के हमले में किसान की मौत:एटा में तालाब के पास शौच के लिए गया था, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव में बुधवार सुबह नीलगाय के हमले में 40 वर्षीय किसान रक्षपाल की मौत हो गई। वे तालाब के पास शौच के लिए गए थे। घायल हालत में उन्हें निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रक्षपाल, जिलेदार के बेटे थे। उनके चाचा दफेदार सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह घर से तालाब की ओर गए थे। झाड़ियों से अचानक नीलगाय निकली और उन पर झपट पड़ी। बचने के लिए दौड़ते समय रक्षपाल गिरकर घायल हो गए।
परिजन उन्हें नया गांव के डॉक्टर के पास ले गए। दफेदार सिंह के मुताबिक, डॉक्टर ने रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। नया गांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल देखा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा और जांच शुरू की। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि नीलगाय ने रक्षपाल को टक्कर मारी थी। परिजन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गए। वे बुधवार शाम करीब 6 बजे वहां पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *