जमुई में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान युवती से रेप:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई

जमुई में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान युवती से रेप:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती की तबीयत ज्यादा खून बहने से बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित को घर से निकलते ही पकड़ लिया था। हालांकि, कुछ लोगों ने दुष्कर्मी को छुड़ाकर भगा दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सोमवार देर रात युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाई। 40 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी जयनंदन साह उर्फ छोटू (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। भजन-कीर्तन के लिए आया था आरोपित पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित युवक शराब के नशे में था। वह पड़ोस में हो रहे श्राद्ध कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के लिए आया था। उनकी बेटी घर पर अकेली थी और सभी लोग श्राद्ध कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपित युवक मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया। दूसरे रास्ते से भागते समय पकड़ा गया काफी देर बाद जब आरोपित दूसरे रास्ते से भागने लगा, तब पीड़िता के पिता की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया। लेकिन कुछ लोगों ने उसे छुड़ा दिया। इसके बाद डायल 112 और लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई साइबर डीएसपी और प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती की तबीयत ज्यादा खून बहने से बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित को घर से निकलते ही पकड़ लिया था। हालांकि, कुछ लोगों ने दुष्कर्मी को छुड़ाकर भगा दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सोमवार देर रात युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाई। 40 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी जयनंदन साह उर्फ छोटू (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। भजन-कीर्तन के लिए आया था आरोपित पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित युवक शराब के नशे में था। वह पड़ोस में हो रहे श्राद्ध कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के लिए आया था। उनकी बेटी घर पर अकेली थी और सभी लोग श्राद्ध कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपित युवक मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया। दूसरे रास्ते से भागते समय पकड़ा गया काफी देर बाद जब आरोपित दूसरे रास्ते से भागने लगा, तब पीड़िता के पिता की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया। लेकिन कुछ लोगों ने उसे छुड़ा दिया। इसके बाद डायल 112 और लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई साइबर डीएसपी और प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *