मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:धुरंधर सॉन्ग पर मोदी की एंट्री, रैंप पर चले; देश के 90% हिस्से से बादल गायब; यूपी में राहुल का विमान पहली लैंडिंग में फेल

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:धुरंधर सॉन्ग पर मोदी की एंट्री, रैंप पर चले; देश के 90% हिस्से से बादल गायब; यूपी में राहुल का विमान पहली लैंडिंग में फेल

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पीएम मोदी के गुजरात में जेनजी से संवाद की है। पीएम ने धुरंधर के गाने के साथ स्टेज पर एंट्री ली। दूसरी खबर यूपी में राहुल गांधी के विमान की पहली लैंडिंग फेल होने को लेकर है। हम आपको यह भी बताएंगे कि देश के 90% हिस्से से बादल कैसे गायब हो गए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. राहुल गांधी दो दिन के रायबरेली के दौरे पर पहुंचे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। 2. आईफोन 18 लॉन्च होगा। इस बार बेस मॉडल फिलहाल लॉन्च नहीं किया जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. गुजरात में PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री; रैंप पर चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। कार्यक्रम के लिए खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था। भाषण से पहले PM रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। कार्यक्रम में 6 हजार युवा शामिल हुए थे: मोदी के इस कार्यक्रम में 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।” मोदी का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज माना जा रहा है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद भाजपा का जेन-जी पर फोकस: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद बीजेपी का पूरा फोकस जेन-जी वोटर्स पर है। दरअसल, अगले साल 7 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें 22.78% वोटर जेन-जी हैं। यूपी में सबसे ज्यादा 2.8 करोड़ जेन-जी वोटर हैं। इसलिए सभी पार्टियां उन्हें साधने में लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. सैटेलाइट तस्वीरों में देश से 90% बादल गायब, बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित मौसम विभाग (IMD) की नई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के 90% हिस्से में बादल गायब नजर आ रहे है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बादलों की कमी ज्यादा दिखाई दे रही है। मानसून की एक्टिविटी कमजोर होने का संकेत: मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मानसून की एक्टिविटी कमजोर होने का संकेत है। हालांकि, मानसून की आधिकारिक वापसी अभी शुरू नहीं हुई है। बादलों की इस कमी को अल नीनो के प्रभाव यानी समुद्र के गर्म होने से मौसम में हो रहे बड़े बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित: बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 3. राहुल का विमान पहली बार में लैंड नहीं हो पाया, दिल्ली से लखनऊ आ रहा था लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 मंगलवार दोपहर पहले प्रयास में लैंड नहीं हो पाई। विमान को गो-अराउंड कराना पड़ा। इसी विमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार थे। दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा: बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग के बिलकुल करीब था, तभी पायलट को लगा कि विमान सही तरीके से लैंड नहीं कर पा रहा है। ऐसे में उन्होंने लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा ऊपर ले गए। इससे अचानक यात्रियों को तेज झटका लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फिर से रनवे की तरफ आकर लैंडिंग की। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतर गया। राहुल दो दिन के रायबरेली दौरे पर आए: राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। लखनऊ से सड़क के रास्ते वे रायबरेली पहुंचे। राहुल यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. आंगनवाड़ी वर्करों का मानदेय 4 हजार बढ़ा, 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा, योगी का अयोध्या में ऐलान सीएम योगी ने मंगलवार को अयोध्या में कहा- हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 4 तरह की योजनाओं के साथ आए हैं। उनका मानदेय बढ़ाया, 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी, साड़ी की संख्या बढ़ा रहे, स्मार्टफोन दे रहे। योगी की 2 बड़ी बातें… पहले शराब माफिया के आगे कोई नहीं बोलता था: पहले पोषाहार को शराब माफिया चलाता था। वह अपनी पहुंच से किसी भी व्यवस्था को प्रभावित कर सकता था। इसी का नतीजा था कि आंगनवाड़ी केंद्र अस्त-व्यस्त पड़े थे। समय से पोषाहार नहीं मिलते थे। गलती कोई करता था, खामियाजा कोई भुगतता था। केंद्र सरकार का पैसा माफिया के हाथ में जाता था: 2017 से पहले आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पेयजल तक नहीं मिलता था। केंद्र सरकार पैसा देती थी। लेकिन, राज्य सरकार कुछ खरीदती नहीं थी। खरीदती थी, तो माफिया के हाथ में पैसा चला जाता था। हमने 9 साल के अंदर वीरान पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित स्वरूप दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. ‘राजपाल यादव 5 करोड़ जमा करो, वर्ना जेल जाओ’, सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर को आज तक की मोहलत दी बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर कर जेल जाने से अंतरिम छूट दी है। हालांकि, उन्हें यह राहत एक शर्त के साथ मिली। मंगलवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई की। लाइव लॉ के मुताबिक, कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर राजपाल यादव कल तक कोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपए जमा करा देते हैं, तो उन्हें फिलहाल जेल नहीं जाना पड़ेगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट गए थे एक्टर: राजपाल ने राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के 10 जुलाई, 2026 के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें तीन महीने की सजा और साढे़ सात करोड़ रुपए लौटाने का आदेश हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव की याचिका पर दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर उनका रुख मांगा है। पूरे मामले पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को तय की गई है। पूरी खबर पढ़ें… 6. रूसी राष्ट्रपति पुतिन BRICS समिट के लिए भारत आएंगे, 11 सितंबर को मोदी के साथ मीटिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। नई दिल्ली में 12 सितंबर को BRICS नेताओं की बैठक से पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। पुतिन पिछले साल दिसंबर में भारत आए थे: पुतिन की यह 9 महीने में दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे 4 दिसंबर 2025 को आए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा था। मोदी-पुतिन के बीच 5 पॉइंट पर चर्चा संभव: पूरी खबर पढ़ें… 7. फ्रांस- हिंदू संगठन के दौरे के बाद एफिल टावर बंद; महिला कर्मचारियों को काम से हटाने का आरोप फ्रांस की राजधानी पेरिस में मशहूर एफिल टावर सोमवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद रहा। मामला शनिवार को हिंदू संगठन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के करीब 100 सदस्यों के दौरे से जुड़ा था। महिला कर्मचारियों को दूर रहने को कहा था: आरोप है कि BAPS प्रतिनिधिमंडल के आने से पहले कुछ महिला कर्मचारियों को अपनी जगह से हटने के लिए कहा गया, ताकि वहां पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया जा सके। इस घटना से महिला कर्मचारी आहत हुईं। उन्हें यह अपमानजनक लगा। मामला बढ़ने के बाद सोमवार को कर्मचारियों ने बैठक की और मैनेजमेंट से बातचीत की। मैनेजमेंट ने गलती मानी: बात न बनने पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इसके चलते एफिल टावर को बंद रखना पड़ा। बाद में एफिल टावर के मैनेजमेंट ने भी माना कि उसे ऐसा अनुरोध मानना ही नहीं चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: PM बोले- UPI भारत के बदलाव की कहानी: 10 साल पहले बैंक अकाउंट फिंगर टिप पर लाने पर किसी को यकीन नहीं था, आज ये हकीकत (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: मुंबई में मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध पकड़े: एक ने खुद को PMO अफसर बताया, साथ में हथियारबंद गार्ड था; फर्जी ID मिली (पढ़ें पूरी खबर) 3. वायरल: रील बनाते समय ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरा युवक: ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, VIDEO; गुजरात के सूरत की घटना (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: जम्मू- 21 ठिकानों पर सेना की जगह CRPF तैनात होगी: 2100 जवानों के साथ कोबरा टीम भी होगी; LoC पर सेना की तैनाती बढ़ाने की तैयारी (पढ़ें पूरी खबर) 5. नेशनल: यूपी में जज ने लिखा-मरना पसंद, डरपोक कहलाना नहीं: अब तक 36 को फांसी की सजा दी; जिला जज ने उनकी कोर्ट से 100 केस हटाए थे (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले नेता की सैलरी बढ़ी: सिंगापुर के प्रधानमंत्री को हर साल ₹27 करोड़ मिलेंगे; यह PM मोदी से 135 गुना ज्यादा (पढ़ें पूरी खबर) 7. इंटरनेशनल: ब्रिटेन के किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने पर विवाद: दक्षिणपंथी पार्टी ने विरोध किया, कहा- ऐतिहासिक इमारत पर विदेशी झंडा क्यों (पढ़ें पूरी खबर) 8. यूटिलिटी: आधार-कार्ड खराब होने या खोने पर न हों परेशान: घर बैठे ऑर्डर करें नया कार्ड, इसकी ₹75 फीस; देखें प्रोसेस (पढ़ें पूरी खबर) 9. स्पोर्ट्स: भारतीय हॉकी टीम नीली जर्सी में ही एशियन गेम्स खेलेगी: वर्ल्ड कप में नारंगी जर्सी पर विवाद हुआ था; हॉकी इंडिया ने ड्रेस बदली (पढ़ें पूरी खबर) 10. एशिया कप: पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए: 6 दिन पहले श्रीलंकाई कप्तान ने रिकॉर्ड बनाया था, 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… इंसानों की नौकरी बचाने रोबोट सड़क पर उतरे पोलैंड में करीब 30 रोबोट इंसानों की नौकरी बचाने सड़क पर उतर गए। हाथों में झंडे और पोस्टर लेकर AI और ऑटोमेशन पर नियम बनाने की मांग की. लाउडस्पीकर पर ‘वर्कप्लेस बचाओ’ और ‘AI को रेगुलेट करो’ के नारे भी बजाए गए। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- ‘भूल गए 500 साल दिल्ली मुसलमानों की थी’, जिहाद की धमकी देने वाला तल्हा सईद कौन; आसिम मुनीर की तारीफ क्यों कर रहा 2. आखिर जहरीली शराब होती क्या है, जिसने ली 22 जानें: क्या हुआ कि पहले आंखों की रोशनी गई, फिर शरीर नीला पड़ा; मौतों का जिम्मेदार कौन? 3. 19 साल में 300 करोड़ iPhone बिके: यह ब्रांड पहले दूसरी कंपनी का था, फिर एपल को कैसे मिला, कल लॉन्च इवेंट; जानें पूरी कहानी 4. फिजिकल हेल्थ- गौरव कपूर के पेट में कीड़े: ये 10 संकेत दिखें तो पेट में कीड़े हो सकते हैं, डॉक्टर से जानें इलाज और 13 सावधानियां 5. जरूरत की खबर- सफेद कपड़े जल्दी पीले पड़ जाते हैं: खोई चमक लौटाने के 5 टिप्स, धोते हुए बरतें 11 सावधानियां, न करें 6 गलतियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की आय बढ़ सकती है। मिथुन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी सराहना करेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *