जमा खान ने पटेल जयंती कार्यक्रम का किया उद्घाटन:भभुआ के पटेल चौक पर दीप जलाया, हजारों लोग हुए शामिल

जमा खान ने पटेल जयंती कार्यक्रम का किया उद्घाटन:भभुआ के पटेल चौक पर दीप जलाया, हजारों लोग हुए शामिल

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भभुआ के पटेल चौक पर कार्यक्रम हुआ। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने सरदार पटेल के तैलचित्र और प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री जमा खान ने बिहार, कैमूर जिले और अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं व अभिभावकों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। मौके से आई तस्वीरें… देश की एकता के लिए किया काम उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए काम किया। आजादी के बाद देश की 500 से ज्यादा रियासतों का विलय कर उन्होंने भारत को एकजुट किया। मंत्री ने देशवासियों और युवाओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने और देश व प्रदेश के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भभुआ के पटेल चौक पर कार्यक्रम हुआ। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने सरदार पटेल के तैलचित्र और प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री जमा खान ने बिहार, कैमूर जिले और अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं व अभिभावकों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। मौके से आई तस्वीरें… देश की एकता के लिए किया काम उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए काम किया। आजादी के बाद देश की 500 से ज्यादा रियासतों का विलय कर उन्होंने भारत को एकजुट किया। मंत्री ने देशवासियों और युवाओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने और देश व प्रदेश के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *