बेतिया में SBI का फाइनेंसियल अवेयरनेस कैंप:ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

बेतिया में SBI का फाइनेंसियल अवेयरनेस कैंप:ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नौतन शाखा ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों और बैंक खाताधारकों ने हिस्सा लिया। उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, बीमा और डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में बताया। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया समझाई उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा और बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं से जुड़ने और बैंक की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। सीएफ नीतीश कुमार ने यूपीआई के सुरक्षित इस्तेमाल, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी या यूपीआई पिन किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बताई जरूरत अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध कॉल पर बैंक की जानकारी देने से भी बचें। शिविर में मंगलपुर गुदरिया पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच वित्तीय जानकारी बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी मिलती है और वे सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नौतन शाखा ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों और बैंक खाताधारकों ने हिस्सा लिया। उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, बीमा और डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में बताया। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया समझाई उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में कम प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा और बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं से जुड़ने और बैंक की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। सीएफ नीतीश कुमार ने यूपीआई के सुरक्षित इस्तेमाल, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी या यूपीआई पिन किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बताई जरूरत अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध कॉल पर बैंक की जानकारी देने से भी बचें। शिविर में मंगलपुर गुदरिया पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच वित्तीय जानकारी बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी मिलती है और वे सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *