अशोक राय हत्याकांड में आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार:पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से पकड़ा, 25 अगस्त को मिला था शव; पूछताछ जारी

अशोक राय हत्याकांड में आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार:पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से पकड़ा, 25 अगस्त को मिला था शव; पूछताछ जारी

औराई थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय अशोक राय हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मृतक की कथित प्रेमिका पूजा देवी को शनिवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूजा देवी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पूजा देवी जनार पंचायत के लोहरखा टोला स्थित अपने घर कुछ सामान लेने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन पर निगरानी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक राय हत्याकांड की जांच में पूजा देवी की भूमिका को लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पहले से ही तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। पूजा की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार महिला से मामले को लेकर पूछताछ जारी है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि 25 अगस्त बुधवार की सुबह जनार पंचायत के बेनीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप पगडंडी रास्ते पर अशोक राय का शव मिला था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। औराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की पत्नी नूतन देवी के बयान पर औराई थाने में कांड संख्या 287/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पूजा देवी को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल, इस मामले में तीन अन्य नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पूजा देवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। औराई थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय अशोक राय हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मृतक की कथित प्रेमिका पूजा देवी को शनिवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूजा देवी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पूजा देवी जनार पंचायत के लोहरखा टोला स्थित अपने घर कुछ सामान लेने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन पर निगरानी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक राय हत्याकांड की जांच में पूजा देवी की भूमिका को लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पहले से ही तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच कर रही थी। पूजा की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार महिला से मामले को लेकर पूछताछ जारी है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि 25 अगस्त बुधवार की सुबह जनार पंचायत के बेनीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप पगडंडी रास्ते पर अशोक राय का शव मिला था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। औराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की पत्नी नूतन देवी के बयान पर औराई थाने में कांड संख्या 287/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पूजा देवी को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल, इस मामले में तीन अन्य नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पूजा देवी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *