हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर के पेट के बाएं हिस्से में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम, देसी कट्टा, जिंदा गोलियां, खोखा, कार, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र में कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना का सत्यापन कराने के बाद एसपी ने चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर निगरानी शुरू की। इसी क्रम में हथियाबाबा मंदिर के आसपास पुलिस ने छापेमारी की, जहां एक काले रंग की फ्रोनिक्स कार और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। दो को पकड़ा, तीसरा जंगल की ओर भागा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। इसी दौरान तीसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान भाग रहे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गयी फायरिंग में भाग रहे व्यक्ति के पेट के बाएं हिस्से में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा और घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार सिंह, पिता मुनेश सिंह साव, निवासी चांपी, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार बताया। पुलिस ने घायल तस्कर को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। 10.100 किलो अफीम, हथियार और वाहन बरामद पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके अलावा एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और एक खोखा भी मिला है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक फ्रोनिक्स कार और बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस को मौके से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। चतरा और गया के दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान आकाश हर्ष राज उर्फ ऋतिक कुमार, पिता राजकुमार दांगी, ग्राम उटा मोड़, थाना सदर, जिला चतरा और सोनू कुमार, पिता संजय कुमार पाली, ग्राम काहूदाग, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल अजय कुमार सिंह समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अधिकारी कुणाल किशोर, सहायक अवर निरीक्षक बदले महतो सहित चौपारण थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अफीम तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर के पेट के बाएं हिस्से में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम, देसी कट्टा, जिंदा गोलियां, खोखा, कार, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र में कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना का सत्यापन कराने के बाद एसपी ने चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर निगरानी शुरू की। इसी क्रम में हथियाबाबा मंदिर के आसपास पुलिस ने छापेमारी की, जहां एक काले रंग की फ्रोनिक्स कार और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। दो को पकड़ा, तीसरा जंगल की ओर भागा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। इसी दौरान तीसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान भाग रहे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गयी फायरिंग में भाग रहे व्यक्ति के पेट के बाएं हिस्से में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा और घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार सिंह, पिता मुनेश सिंह साव, निवासी चांपी, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार बताया। पुलिस ने घायल तस्कर को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। 10.100 किलो अफीम, हथियार और वाहन बरामद पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके अलावा एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और एक खोखा भी मिला है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक फ्रोनिक्स कार और बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस को मौके से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। चतरा और गया के दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान आकाश हर्ष राज उर्फ ऋतिक कुमार, पिता राजकुमार दांगी, ग्राम उटा मोड़, थाना सदर, जिला चतरा और सोनू कुमार, पिता संजय कुमार पाली, ग्राम काहूदाग, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल अजय कुमार सिंह समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अधिकारी कुणाल किशोर, सहायक अवर निरीक्षक बदले महतो सहित चौपारण थाना का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अफीम तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

