नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र की पुरानी जेल रोड में चोरी की घटना सामने आई है। देर रात पवन कुमार के घर में तीन चोर घुसे थे। उन्होंने घर से सोना-चांदी समेत करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चुराई। चोरी के बाद दो चोर भाग गए, लेकिन तीसरा घर के अंदर ही रह गया। चोर को अपने साथ ले गई नगर थाना पुलिस चोरों ने चोरी का सारा सामान एक बोरे में पैक कर लिया था। इसी दौरान एक चोर को गहरी नींद आ गई। वह घर के अंदर बिस्तर और गद्दा देखकर उस पर सो गया। घर के लोगों को चोरी की इस घटना की जानकारी नहीं थी। सुबह परिवार के सदस्य गौरव कुमार ने घर के अंदर सोए चोर को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पास में मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़ लिया। नगर थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। घर के गद्दे पर सो गया चोर परिवार के सदस्यों ने बताया कि चोरी का सारा सामान बोरे में पैक करके रखा था। माना जा रहा है कि दो अन्य चोर सामान लेकर भाग गए। नींद आने के कारण तीसरा चोर वहीं सो गया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके साथियों और चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी जुटा रही है। चोर जिस घर में चोरी करने पहुंचा था, उसी घर के गद्दे पर सो गया। जब उसकी नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी। नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र की पुरानी जेल रोड में चोरी की घटना सामने आई है। देर रात पवन कुमार के घर में तीन चोर घुसे थे। उन्होंने घर से सोना-चांदी समेत करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चुराई। चोरी के बाद दो चोर भाग गए, लेकिन तीसरा घर के अंदर ही रह गया। चोर को अपने साथ ले गई नगर थाना पुलिस चोरों ने चोरी का सारा सामान एक बोरे में पैक कर लिया था। इसी दौरान एक चोर को गहरी नींद आ गई। वह घर के अंदर बिस्तर और गद्दा देखकर उस पर सो गया। घर के लोगों को चोरी की इस घटना की जानकारी नहीं थी। सुबह परिवार के सदस्य गौरव कुमार ने घर के अंदर सोए चोर को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पास में मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और चोर को पकड़ लिया। नगर थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। घर के गद्दे पर सो गया चोर परिवार के सदस्यों ने बताया कि चोरी का सारा सामान बोरे में पैक करके रखा था। माना जा रहा है कि दो अन्य चोर सामान लेकर भाग गए। नींद आने के कारण तीसरा चोर वहीं सो गया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके साथियों और चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी जुटा रही है। चोर जिस घर में चोरी करने पहुंचा था, उसी घर के गद्दे पर सो गया। जब उसकी नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी।

