बेगूसराय में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बांधकर पिटाई:12 घंटे बाद ही लड़की पहुंची लड़के के घर, बोली- मंदिर चलो, 7 फेरे लेने हैं

बेगूसराय में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बांधकर पिटाई:12 घंटे बाद ही लड़की पहुंची लड़के के घर, बोली- मंदिर चलो, 7 फेरे लेने हैं

बेगूसराय में शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। करीब 7 मिनट तक उसकी पिटाई की गई। लड़के की पिटाई के करीब 12 घंटे बाद लड़की शनिवारी की शाम को लड़के के घर पहुंच गई और उससे कहा कि चलो मुझे तुम्हारे साथ सात फेरे लेने हैं। इसके बाद लड़के के परिवार की मौजूदगी में मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद नवविवाहित प्रेमी जोड़ा कहां गया, इस बारे में न तो लड़के वालों को कुछ पता है, न लड़की वालों को। प्रेमी की पिटाई वाला 7 मिनट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़की के परिजन लड़के की थप्पड़, लात-घूंसों, बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं। पिटाई के दौरान लड़के को कुछ देर के लिए बांधकर भी रखा गया था। हालांकि, गांव के कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद उसे छोड़ दिया गया और घर भेज दिया गया। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली चौक स्थित शिव मंदिर के पास की है। प्रेमी की पहचान 28 साल के अविनाश कुमार, जबकि प्रेमिका की पहचान 22 साल की मुस्कान के रूप में हुई है। पहले प्रेमी की पिटाई की तीन तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला भगवानपुर नवटोलिया के रहने वाले उदय चौधरी के बेटे अविनाश कुमार करीब तीन साल से पिता के साथ भगवानपुर में चाय की दुकान चलाता है। अविनाश के घर से करीब 500 मीटर दूर उसकी प्रेमिका मुस्कान का घर है। मुस्कान के घर के पास ही अविनाश की बुआ का घर है। इसी वजह से दोनों के बीच जान पहचान थी। करीब दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। मुस्कान और अविनाश अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे। दोनों ने अपने-अपने घरों में एक-दूसरे के बारे में बताकर शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे। 10 सितंबर की रात अविनाश मुस्कान के घर उसके बुलाने पर मिलने पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों और गांव के कुछ युवकों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने अचानक घर की घेराबंदी कर दी। अविनाश को मुस्कान के कमरे में उसके साथ पकड़ा गया। फिर लड़की के घर वालों ने अविनाश के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि अविनाश की पिटाई की खबर के बाद उसके पिता भी लड़की के घर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे छुड़ाकर घर ले आए। इस दौरान मुस्कान और अविनाश को एक-दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी गई। 12 घंटे बाद ही अपना घर छोड़ अविनाश के घर पहुंची मुस्कान मारपीट और अलग रहने की हिदायत के करीब 12 घंटे बाद ही मुस्कान अपने घर से निकलकर अपने प्रेमी अविनाश के घर पहुंच गई। मुस्कान के प्रेमी के घर पहुंचने की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को मिली, वे भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने उसे समझाने और वापस घर ले जाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत और मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन मुस्कान अपने फैसले पर अड़ी रही। मुस्कान ने कहा कि मैं अविनाश के साथ ही रहना चाहती हूं, उसी से शादी भी करूंगी। परिजन की ओर से काफी समझाने के बावजूद जब वो तैयार नहीं हुई तो वे वापस लौट गए। परिजनों के लौटने के बाद दोनों मेहदौली चौक स्थित भोला स्थान के शिव मंदिर पहुंचे और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर, सात फेरे लेकर शादी कर ली। बेगूसराय में शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। करीब 7 मिनट तक उसकी पिटाई की गई। लड़के की पिटाई के करीब 12 घंटे बाद लड़की शनिवारी की शाम को लड़के के घर पहुंच गई और उससे कहा कि चलो मुझे तुम्हारे साथ सात फेरे लेने हैं। इसके बाद लड़के के परिवार की मौजूदगी में मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद नवविवाहित प्रेमी जोड़ा कहां गया, इस बारे में न तो लड़के वालों को कुछ पता है, न लड़की वालों को। प्रेमी की पिटाई वाला 7 मिनट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़की के परिजन लड़के की थप्पड़, लात-घूंसों, बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे हैं। पिटाई के दौरान लड़के को कुछ देर के लिए बांधकर भी रखा गया था। हालांकि, गांव के कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद उसे छोड़ दिया गया और घर भेज दिया गया। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली चौक स्थित शिव मंदिर के पास की है। प्रेमी की पहचान 28 साल के अविनाश कुमार, जबकि प्रेमिका की पहचान 22 साल की मुस्कान के रूप में हुई है। पहले प्रेमी की पिटाई की तीन तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला भगवानपुर नवटोलिया के रहने वाले उदय चौधरी के बेटे अविनाश कुमार करीब तीन साल से पिता के साथ भगवानपुर में चाय की दुकान चलाता है। अविनाश के घर से करीब 500 मीटर दूर उसकी प्रेमिका मुस्कान का घर है। मुस्कान के घर के पास ही अविनाश की बुआ का घर है। इसी वजह से दोनों के बीच जान पहचान थी। करीब दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। मुस्कान और अविनाश अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे। दोनों ने अपने-अपने घरों में एक-दूसरे के बारे में बताकर शादी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे। 10 सितंबर की रात अविनाश मुस्कान के घर उसके बुलाने पर मिलने पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों और गांव के कुछ युवकों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने अचानक घर की घेराबंदी कर दी। अविनाश को मुस्कान के कमरे में उसके साथ पकड़ा गया। फिर लड़की के घर वालों ने अविनाश के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि अविनाश की पिटाई की खबर के बाद उसके पिता भी लड़की के घर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे छुड़ाकर घर ले आए। इस दौरान मुस्कान और अविनाश को एक-दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी गई। 12 घंटे बाद ही अपना घर छोड़ अविनाश के घर पहुंची मुस्कान मारपीट और अलग रहने की हिदायत के करीब 12 घंटे बाद ही मुस्कान अपने घर से निकलकर अपने प्रेमी अविनाश के घर पहुंच गई। मुस्कान के प्रेमी के घर पहुंचने की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को मिली, वे भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने उसे समझाने और वापस घर ले जाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत और मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन मुस्कान अपने फैसले पर अड़ी रही। मुस्कान ने कहा कि मैं अविनाश के साथ ही रहना चाहती हूं, उसी से शादी भी करूंगी। परिजन की ओर से काफी समझाने के बावजूद जब वो तैयार नहीं हुई तो वे वापस लौट गए। परिजनों के लौटने के बाद दोनों मेहदौली चौक स्थित भोला स्थान के शिव मंदिर पहुंचे और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर, सात फेरे लेकर शादी कर ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *