प्रतापगढ़ में गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की गाड़ी देखकर भागा, पीछा कर पकड़ा

प्रतापगढ़ में गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की गाड़ी देखकर भागा, पीछा कर पकड़ा

प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 240 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम बाईपास रोड से आबकारी रोड की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम करीम खान (33) पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी बावड़ी मोहल्ला, प्रतापगढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 240 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने करीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
करीम खान ने पूछताछ में बताया कि उसे यह गांजा पीरिया (38) पुत्र बाबरू मीणा, निवासी रोहणखेड़ा नकोर, देवगढ़ ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने पीरिया मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिंहाग और पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी शंभुसिंह की टीम ने की। मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *