चाँदपूरा में पानी भरने से ग्रामीण परेशान:स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित, सड़े पानी के दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा

चाँदपूरा में पानी भरने से ग्रामीण परेशान:स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित, सड़े पानी के दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा

बेगूसराय सदर के चाँदपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बैंक चौक से गाछी टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से हजारों की आबादी प्रभावित है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर कई दिनों तक पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसके साथ ही, सड़े हुए पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। जलजमाव के कारण सड़क से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद लंबे समय तक सड़क पर पानी जमा रहता है। इस स्थिति से सड़क की हालत भी लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क आसपास के कई टोले और मोहल्लों को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, जिससे जलजमाव, गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीणों में रणधीर कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, ज्योतिशंकर कुमार और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने मुखिया अरविंद कुमार साह से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने और सड़क की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव और दुर्गंध से राहत मिल सके। बेगूसराय सदर के चाँदपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बैंक चौक से गाछी टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से हजारों की आबादी प्रभावित है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर कई दिनों तक पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसके साथ ही, सड़े हुए पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। जलजमाव के कारण सड़क से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद लंबे समय तक सड़क पर पानी जमा रहता है। इस स्थिति से सड़क की हालत भी लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क आसपास के कई टोले और मोहल्लों को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, जिससे जलजमाव, गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीणों में रणधीर कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, ज्योतिशंकर कुमार और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने मुखिया अरविंद कुमार साह से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने और सड़क की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव और दुर्गंध से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *