CM आज नर्मदा-माही लिंक परियोजना का लोकार्पण करेंगे:धार-झाबुआ के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

CM आज नर्मदा-माही लिंक परियोजना का लोकार्पण करेंगे:धार-झाबुआ के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार) धार जिले के सरदारपुर में नर्मदा-माही लिंक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 की फसल बीमा राशि के रूप में 16.70 लाख किसान आवेदनों के लिए 317.86 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जाएगा। किसानों को मिलेगी 317.86 करोड़ की बीमा राशि
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2025-26 की फसल बीमा राशि का भुगतान करेंगे। इसके अंतर्गत 16.70 लाख किसान आवेदनों के लिए 317.86 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में वर्ष 2016-17 से खरीफ 2025 तक योजना के तहत कुल 32,402.59 करोड़ रुपए के बीमा दावों का भुगतान किया जा चुका है। फसल बीमा योजना में किसानों को खरीफ फसलों के लिए अधिकतम 2 प्रतिशत, रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत और कपास के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। शेष प्रीमियम राशि का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार समान रूप से करती हैं। रबी 2026-27 के लिए फसल बीमा योजना में पंजीयन 1 नवंबर से शुरू करने की योजना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *