सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेंग रामनगर गांव की है। मृतक की पहचान रामनगर गांव निवासी महेश दास के बेटे रूपेश कुमार(18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। रूपेश का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के चलते रूपेश के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। मृतक के भाई ने स्पष्ट रूप से रूपेश की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फोन कॉल से मां को मिली थी सूचना सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मृतक की मां के फोन कॉल से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो रूपेश का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक की मां ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा था, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेंग रामनगर गांव की है। मृतक की पहचान रामनगर गांव निवासी महेश दास के बेटे रूपेश कुमार(18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। रूपेश का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग के चलते रूपेश के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। मृतक के भाई ने स्पष्ट रूप से रूपेश की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फोन कॉल से मां को मिली थी सूचना सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मृतक की मां के फोन कॉल से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो रूपेश का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार, मृतक की मां ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा था, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

