एक्सीडेंट क्लेम प्रकरण में 1.66 करोड़ का अवार्ड:बैंक-नपा मामलों में लाखों की वसूली; लोक अदालत में 400 प्रकरणों का निपटारा

एक्सीडेंट क्लेम प्रकरण में 1.66 करोड़ का अवार्ड:बैंक-नपा मामलों में लाखों की वसूली; लोक अदालत में 400 प्रकरणों का निपटारा

धार जिले के सरदारपुर के सिविल न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत लगी। इसमें अलग-अलग न्यायालयों के कई प्रकरणों का निपटारा किया गया। लोक अदालत की शुरुआत प्रथम जिला जज हेमंत यादव ने सरस्वती पूजन के साथ की। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ वकील, बैंक, बिजली विभाग और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रथम जिला जज हेमंत यादव के न्यायालय में प्री-लिटिगेशन के 125 प्रकरण निपटाकर 10 लाख 93 हजार रुपए वसूले गए। न्यायालय में लंबित 11 प्रकरणों में 4 लाख 70 हजार 108 रुपए की वसूली हुई। एक्सीडेंट क्लेम के 20 प्रकरणों में 1 करोड़ 66 लाख 70 हजार रुपए का अवार्ड दिया गया। वसूली के चार अन्य प्रकरणों में 17 लाख 31 हजार 344 रुपए वसूले गए। इस न्यायालय में कुल 164 प्रकरण निपटाए गए। व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग उर्मिला खेड़कर के न्यायालय में 31 प्रकरण निपटाए गए। वहीं, व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग कमला गौतम के न्यायालय में बैंक से जुड़े 41 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में 66 लाख 42 हजार 820 रुपए वसूले गए। तीन चेक बाउंस मामलों में 4 लाख 67 हजार 781 रुपए की राशि वसूल हुई। नगर पालिका के 139 प्रकरणों में 4 लाख 24 हजार रुपए वसूले गए। इस न्यायालय में कुल 180 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निपटारा हुआ। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 रूही एजाज मेव के न्यायालय में भी 35 प्रकरण निपटाए गए। इस कार्यक्रम में वकील संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष बीजे उपाध्याय, सचिव दिलीप सिंह भदौरिया, शबाना खान राठी, केसी टॉक, अंकित कच्छावा, भूपेंद्र जोशी, प्रवीण शर्मा और अजहर शेख सहित न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *