चंडीगढ़ में आज लकी ड्रॉ से मिलेंगी कारें:सिक्योरिटी गार्ड समेत 35 कर्मचारी होंगे शामिल, फार्मा कारोबारी 4 गाड़ियां पहले दे चुके

चंडीगढ़ में आज लकी ड्रॉ से मिलेंगी कारें:सिक्योरिटी गार्ड समेत 35 कर्मचारी होंगे शामिल, फार्मा कारोबारी 4 गाड़ियां पहले दे चुके

चंडीगढ़ में फार्मा कंपनी आज लकी ड्रॉ के जरिए कर्मचारियों को कारें देगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड समेत कुल 35 कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। हालांकि, 4 कर्मचारियों को इस साल भी पुराने पैरामीटर के आधार पर कारें दी गई हैं। अब कंपनी 4 और कारें लकी ड्रॉ के जरिए देने वाली है। फार्मी ग्रुप की सीईओ शिल्पा ने कहा कि लक्की ड्रॉ में शामिल होने के लिए सभी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है। जो कर्मचारी छुट्टी पर रहेगा, उसकी पर्ची ड्रॉ में नहीं डाली जाएगी। पिछले साल दिवाली पर इन्हीं फार्मा कारोबारी ने 51 कारें अपने कर्मचारियों को गिफ्ट की थीं। फार्मा कारोबारी ने ये जानकारी दी… 15% डाउन पेमेंट, बाकी सैलरी से कटेगी EMI
जानकारी के मुताबिक, एक गाड़ी की कीमत करीब 10.5 लाख रुपए है। गाड़ी खरीदते समय मालिक की तरफ से 15% डाउन पेमेंट की जाती है। बाकी रकम की ईएमआई कर्मचारी की सैलरी से हर महीने कटती रहती है। इसके अलावा, कर्मचारी को पेट्रोल के लिए हर महीने 2,500 रुपए भी दिए जाते हैं। यूपी से आकर बनाई थी फार्मास्युटिकल कंपनी
एमके भाटिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर में ही वह एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। 2002 में काम में गिरावट आ गई और दिवालिया होने की कगार पर आ गए। तब उनके सिर पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। इसके बाद 2015 में वह चंडीगढ़ आ गए। यहां फार्मास्युटिकल कंपनी शुरू की। अब उनकी 12 कंपनियां चल रही हैं। कारें देने का सपना साकार हुआ, अब पार्किंग की समस्या
एमके भाटिया कहते हैं कि उनके ऑफिस पंचकूला और चंडीगढ़ में हैं। दिवाली गिफ्ट में देने के लिए वह पहले गाड़ियां कंपनी के नाम पर लेते थे, लेकिन अब सीधे एम्प्लॉई के नाम पर ही लेते हैं। अभी तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को गाड़ियां दे चुके हैं। अब ऑफिस के पास पार्किंग की समस्या होने लगी है। अब इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *