घाटमपुर में 9 लोगों को नोटिस जारी,15 सितंबर को सुनवाई:तालाब की भूमि पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट में वाद विचाराधीन

घाटमपुर में 9 लोगों को नोटिस जारी,15 सितंबर को सुनवाई:तालाब की भूमि पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट में वाद विचाराधीन

घाटमपुर के पतारा में ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी, शिकायत को संज्ञान में लेकर घाटमपुर SDM कोर्ट में ग्राम पंचायत पतारा बनाम प्रदीप कुमार आदि वाद दर्ज कर 9 लोगों को नोटिस जारी की गई है। आगामी 15 सितंबर मामले की सुनवाई SDM कोर्ट में होनी है। जिसमें नोटिस दिए गए 9 लोगों को सुनना है, कोर्ट में पेश न होने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जा सकती है, जिसके जिम्मेदार नोटिस प्राप्त कर्ता होंगे। बीते दिनों पतारा कस्बे के ग्रामीणों ने SDM ऑफिस पहुंचकर घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह को शिकायत पत्र देकर पतारा कस्बा के तिलसड़ा रोड पर स्थित तालाब में अवैध कब्जे की शिकायत की थी, शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच की गई तो तालाब की भूमि निकली, जिसपर घाटमपुर SDM कोर्ट में ग्राम पंचायत पतारा बनाम प्रदीप कुमार आदि वाद संख्या T202603410308520 सन् 2026 दर्ज कर, प्रदीप कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी कांठीपुर, राजेश कुशवाहा पुत्र छोटे निवासी तिलसड़ा, सुरेश कुमार वर्मा पुत्र श्याम लाल ओमर निवासी तिलसडा, मीरा देवी पत्नी कौशल कुमार शिरोमणिपुर, अर्चना देवी पत्नी रामकृष्ण निवासी धौकलपुर, रानी पत्नी तनका निवासी पतारा, ललित सोनी पुत्र रामबाबू सोनी निवासी सैनिक नगर अहिरवां कानपुर, प्रशांत मेहरोत्रा पुत्र अशोक कुमार मेहरोत्रा निवासी 45/73 छपरा मोहाल कानपुर, पारस मेहरोत्रा पुत्र अशोक कुमार मेहरोत्रा निवासी छपरा मोहाल कानपुर को गाटा संख्या 2009 की नोटिस जारी करके आगामी 15 सितंबर को सुनवाई के लिए SDM कोर्ट में बुलाया गया है, अगर कोई भी 15 सितंबर को कोर्ट में नहीं पहुंचता है, तो कोर्ट एक पक्षीय कार्रवाई करेगी, जिसके जिम्मेदार नोटिस प्राप्त कर्ता होंगे। मामले में सुनवाई को लेकर पतारा पंचायत घर और ब्लॉक के सूचना बोर्ड में नोटिस चस्पा की गई है। इसके साथ घाटमपुर नगर पालिका में नोटिस चस्पा करने के साथ वार्ड के सदस्यों को सूचना दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *