आईफोन 18-प्रो, 18-प्रो मैक्स लॉन्च, 30 घंटे तक बैटरी बैकअप:15 मिनट में 50% चार्ज होगी, 48 मेगापिक्सल का नया मेन कैमरा

आईफोन 18-प्रो, 18-प्रो मैक्स लॉन्च, 30 घंटे तक बैटरी बैकअप:15 मिनट में 50% चार्ज होगी,  48 मेगापिक्सल का नया मेन कैमरा

एपल ने आज अपने एनुअल लॉन्च इवेंट में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिए हैं। सीरीज में 4 नए कलर्स का ऑप्शन दिया गया है। सुपरफास्ट A20 प्रो प्रोसेसर पर चलेंगे। इसके नए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिरी में ऑन-डिवाइस डिक्टेशन को बेहतर किया गया है। एपल का दावा है कि नॉर्मल यूज में 18 प्रो 24 घंटे और प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। वहीं वीडियो प्लेबैक पर 18 प्रो में 36 घंटे और प्रो मैक्स में रिकॉर्ड 45 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। नई फास्ट चार्जिंग से फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा और महज 5 मिनट की चार्जिंग पर 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक देगा।

कैलिफोर्निया में चल रहे लॉन्चिंग इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन पेश करेगी। इस बार इसमें स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं होंगे। इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। वियरेबल्स सेगमेंट में नई वॉच और एयरपॉड्स भी पेश किए जाएंगे। 1 सितंबर को टिम कुक के पद छोड़ने के बाद नए सीईओ बने जॉन टर्नस का यह पहला प्रजेंटेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *