घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश, पड़ोसी गिरफ्तार:चिप्स देने के बहाने जबरदस्ती की कोशिश, खुद को छुड़ाकर भागी नाबालिग

घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश, पड़ोसी गिरफ्तार:चिप्स देने के बहाने जबरदस्ती की कोशिश, खुद को छुड़ाकर भागी नाबालिग

रायपुर के संतोषी नगर इलाके में एक नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी सुलेमान कुरैशी नाबालिग के घर में घुसा और उसे चिप्स देने के बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नाबालिग ने आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाने में की। पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। चिप्स देने के बाद करने लगा जबरदस्ती पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग के घर में घुसा था। उसने पहले नाबालिग को चिप्स दिए। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने और रेप की कोशिश करने का आरोप है। नाबालिग ने विरोध किया और आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *