घरेलू विवाद में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया:भाई से विवाद के बाद कमरे में बंद हुआ; परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाया; पटना रेफर

घरेलू विवाद में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया:भाई से विवाद के बाद कमरे में बंद हुआ; परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बचाया; पटना रेफर

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के अगनु बथान गांव में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। कमरे में खुद को बंद कर उठाया कदम युवक की पहचान नुनेसर कोड़ा के बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दीपक का अपने भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद वह तनाव में आ गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दीपक को बाहर निकाला। उस समय उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे तुरंत जमुई सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि भाई से विवाद के बाद दीपक ने यह कदम उठाया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के अगनु बथान गांव में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। कमरे में खुद को बंद कर उठाया कदम युवक की पहचान नुनेसर कोड़ा के बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दीपक का अपने भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद वह तनाव में आ गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दीपक को बाहर निकाला। उस समय उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे तुरंत जमुई सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि भाई से विवाद के बाद दीपक ने यह कदम उठाया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *