बेगूसराय में बुधवार शाम गंगा नदी में ओवरलोडेड नाव पलट गई। छोटी से नाव पर क्षमता से ज्यादा करीब 35 लोग सवार थे। जो किसान और मजजूर थे। नाव बीच नदी में डगमगाने लगी थी। जान बचाने के लिए सभी नदी में कूद गए। वे लोग किसी तरह तैरकर घाट तक पहुंचे, पर इनमें दो नाबालिग राम उदगार महतो की बेटी पूनम (15) और बिशो महतो का बेटा चंदन (16) नदी किनारे तैरकर पहुंचने में बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। वहीं 2 लोग सोगारथ महतो (45) और हरदेव महतो की बेटी रीना (12) लापता हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली की है। कुछ तस्वीरें… दियारा पार खेती करने गए थे बताया जा रहा कि चमथा रजौली पंचायत के ग्रामीण रोज की तरह अपनी आजीविका के लिए दियारा क्षेत्र में परवल रोपने और मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे। दिनभर कड़ी मेहनत के बाद देर शाम हो गई। वे लोग छोटी नाव से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।
स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर लापता की तलाश कर रहे बताया जा रहा है कि दुर्घटना मुख्य चमथा रजौली घाट से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अंदर बिचला दियारा के पास हुई है। चारों तरफ कीचड़ और पानी है। ऐसे में अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीओ, डीएसपी, बछवाड़ा के सीओ और थानाध्यक्ष सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण भी अपनी तरफ से लापता लोगों की तलाश में गंगा के पानी में उतरे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश हो रही है- डीएसपी टेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि नाव पलटने से 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोग की सहायता से खोजबीन जारी है। बेगूसराय में बुधवार शाम गंगा नदी में ओवरलोडेड नाव पलट गई। छोटी से नाव पर क्षमता से ज्यादा करीब 35 लोग सवार थे। जो किसान और मजजूर थे। नाव बीच नदी में डगमगाने लगी थी। जान बचाने के लिए सभी नदी में कूद गए। वे लोग किसी तरह तैरकर घाट तक पहुंचे, पर इनमें दो नाबालिग राम उदगार महतो की बेटी पूनम (15) और बिशो महतो का बेटा चंदन (16) नदी किनारे तैरकर पहुंचने में बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। वहीं 2 लोग सोगारथ महतो (45) और हरदेव महतो की बेटी रीना (12) लापता हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली की है। कुछ तस्वीरें… दियारा पार खेती करने गए थे बताया जा रहा कि चमथा रजौली पंचायत के ग्रामीण रोज की तरह अपनी आजीविका के लिए दियारा क्षेत्र में परवल रोपने और मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे। दिनभर कड़ी मेहनत के बाद देर शाम हो गई। वे लोग छोटी नाव से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।
स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर लापता की तलाश कर रहे बताया जा रहा है कि दुर्घटना मुख्य चमथा रजौली घाट से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अंदर बिचला दियारा के पास हुई है। चारों तरफ कीचड़ और पानी है। ऐसे में अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीओ, डीएसपी, बछवाड़ा के सीओ और थानाध्यक्ष सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण भी अपनी तरफ से लापता लोगों की तलाश में गंगा के पानी में उतरे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश हो रही है- डीएसपी टेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि नाव पलटने से 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोग की सहायता से खोजबीन जारी है।

