गोरखपुर के स्कूल में प्रोजेक्ट गरिमा:बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर लगाया

गोरखपुर के स्कूल में प्रोजेक्ट गरिमा:बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर लगाया

बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट गरिमा के अंतर्गत गोरखपुर में अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत विद्यालय में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर की स्थापना की गई। छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सैनिटरी पैड के उचित उपयोग और इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और कालेज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करना है। मानव विकास संस्था के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर बनवारी लाल ने बताया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर ध्यान देना उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में मानव विकास संस्था की ओर से श्यामप्रकाश, प्रशांत एवं सोनिका खरवार भी उपस्थित रहे। सोनिका खरवार ने कालेज प्रबंधन एवं छात्राओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की गतिविधियों में सहभागिता की। प्रशिक्षिका अवंतिका सिंह ने किशोरियों को मासिक धर्म की स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। प्रोजेक्ट गरिमा के अंतर्गत चयनित 65 सरकारी कालेज में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर की स्थापना, प्रशिक्षण और जागरूकता संबंधी कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *