मानेसर नगर निगम ने ध्वस्त कराए अवैध निर्माण:25 से ज्यादा कब्जे हटाए, एक किलोमीटर लंबा रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया

मानेसर नगर निगम ने ध्वस्त कराए अवैध निर्माण:25 से ज्यादा कब्जे हटाए, एक किलोमीटर लंबा रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया

गुरुग्राम जिले में नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने गांव सिकंदरपुर बढ़ा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सरकारी रास्ते से 25 से ज्यादा अवैध कब्जे हटाए गए, जिससे करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता अतिक्रमण मुक्त हो गया। यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। कुछ लोगों ने रास्ते पर चारदीवारी, पक्के निर्माण और दुकानें बनाकर कब्जा कर रखा था, जिससे आम लोगों को आने-जाने में दिक्कत थी। ग्रामीणों की शिकायत पर निगम ने पहले कब्जाधारियों को नोटिस दिए थे। जेसीबी से साफ कराया मलबा नोटिस की समय-सीमा खत्म होने के बाद भी कब्जे नहीं हटे, तो बुधवार को निगम टीम ने अवैध निर्माण हटाए। रास्ते से मलबा भी जेसीबी से साफ कराया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट शशिकांत, एसडीओ विकास शर्मा, पटवारी कृष्ण, अंजू, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र और जयबीर समेत मानेसर थाना पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। संयुक्त आयुक्त बोले- सरकारी जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। निगम का मकसद रास्ते आसान बनाना और सरकारी संपत्ति सुरक्षित रखना है। उन्होंने चेतावनी दी कि तोड़फोड़ का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूला जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *