लखनऊ में परीक्षा तनाव जागरूकता कार्यक्रम:भाषा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने के तरीके बताए

लखनऊ में परीक्षा तनाव जागरूकता कार्यक्रम:भाषा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने के तरीके बताए

लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘How to Handle Exam Anxiety’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में काउंसलर डॉ. काकुल है ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, पर्याप्त विश्राम और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही तनाव के लक्षण पहचानने, नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को भय के बजाय अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. मज़हर ख़ालिक के संयोजन और सह-संयोजक डॉ. रज़ा अब्बास हैदरी के मार्गदर्शन में हुआ। समन्वयक डॉ. वली उल्लाह और राकेश कुमार गौतम ने आयोजन में भूमिका निभाई। इस दौरान शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *