गोरखपुर के संदीप मिश्र को मिला पेटेंट:डीडीयू प्रोफेसर संग तकनीक का आविष्कार, बायोटेक स्टार्टअप में विकसित किए उपकरण

गोरखपुर के संदीप मिश्र को मिला पेटेंट:डीडीयू प्रोफेसर संग तकनीक का आविष्कार, बायोटेक स्टार्टअप में विकसित किए उपकरण

गोरखपुर के संदीप मिश्र ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. राजर्षि कुमार गौड़ के साथ उनके संयुक्त आविष्कार को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने मान्यता दी है। यह विभाग का पहला पेटेंट है। प्रमाणपत्र के अनुसार, आणविक पृथक्करण की अत्याधुनिक तकनीक से संबंधित आविष्कार को पेटेंट प्रदान किया गया है। संदीप ‘प्रोजेक्ट बायनेक्स’ स्टार्टअप के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इसके माध्यम से वे वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं के लिए किफायती स्वचालित बायोरिएक्टर और माइक्रो-सेंट्रीफ्यूज जैसे उन्नत उपकरण विकसित कर रहे हैं। संदीप प्रतिष्ठित टीडीएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन मिश्र के छोटे पुत्र हैं। बेटे की इस वैज्ञानिक उपलब्धि पर अर्जुन मिश्र ने गर्व व्यक्त किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *