पन्ना में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल:मनकी गांव जाते समय गिरी; सिर, हाथ और पैरों में चोट

पन्ना में चलती बाइक से गिरकर महिला घायल:मनकी गांव जाते समय गिरी; सिर, हाथ और पैरों में चोट

पन्ना जिले के ककरहटी में शुक्रवार को धनगड़ रोड पर सफर के दौरान एक महिला चलती बाइक से नीचे आ गिरी। इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरहटी निवासी 50 वर्षीय फूला बाई पत्नी श्याम लाल अपने बेटे रमेश के साथ बाइक से अपनी बीमार मां को देखने मनकी गांव जा रही थीं। अचानक धनगड़ रोड के पास पहुंचते ही फूला बाई को चक्कर आ गया। चक्कर आने के कारण उनका शरीर असंतुलित हो गया और वह चलती हुई बाइक से सीधे रोड पर जा गिरीं।
​ सड़क पर गिरते ही उनके सिर, हाथ और पैरों में गहरी चोटें लग गईं। बेटे रमेश ने तुरंत स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बिना एक पल गंवाए अपनी मां को संभाला और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *