2.91 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 58.37-करोड़ रुपए:मिर्जापुर में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिले 2,000 रुपए

2.91 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 58.37-करोड़ रुपए:मिर्जापुर में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिले 2,000 रुपए

मिर्जापुर के 2,91,897 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 58 करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। प्रत्येक किसान के खाते में 2,000 रुपये की दर से रकम हस्तांतरित की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह धनराशि किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद देगी। किसान इस रकम का उपयोग बीज, खाद सहित कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में कर सकेंगे। इससे खेती की तैयारियों में उन्हें सहूलियत मिलेगी। सभी विकासखंडों में मनाया गया किसान सम्मान उत्सव दिवस जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद के प्रत्येक विकासखंड में पीएम किसान सम्मान उत्सव दिवस मनाया गया। बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में करीब 357 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए उपयोगी है। इससे उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता मिलती है और बीज व खाद जैसी जरूरी सामग्री खरीदने में सहूलियत होती है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डॉ. पंकज कुमार मिश्र ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *