गोपालगंज में दुर्गा पूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष गश्ती और चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर पांच विशेष गश्ती दल बनाए गए हैं। एसपी ने गश्ती दलों को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित रूटों के लिए रवाना किया। पुलिस की टीमें अपने निर्धारित रूट पर लगातार भ्रमण करेंगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, सोने-चांदी की दुकानों, बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। दुकानदारों से संपर्क कर सुरक्षा का जायजा गश्ती दल सोने के कारोबारियों और बड़े दुकानदारों से लगातार संपर्क में रहेंगे। पुलिसकर्मी हाजिरी/संपर्क रजिस्टर में एंट्री करेंगे और प्रतिष्ठानों के आसपास की गतिविधियों की जानकारी लेते रहेंगे। गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना या अधिकारी को तत्काल सूचना देने को कहा गया है। ब्रह्मस्थान बाजार में पैदल गश्ती ब्रह्मस्थान चौक और आसपास के संवेदनशील बाजार क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी पैदल गश्ती करेंगे। वे दुकानदारों, सोने के कारोबारियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखेंगे। पुलिसकर्मियों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार का निर्देश पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने और पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है। गोपालगंज पुलिस ने व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को सक्रिय एवं दुरुस्त रखने की अपील की है। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो 112 पर करें सूचना पुलिस ने आम लोगों और व्यवसायियों से किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या ERSS-112 के माध्यम से देने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी लोगों को 112 सेवा के इस्तेमाल के प्रति जागरूक भी करेंगे। गोपालगंज में दुर्गा पूजा समेत आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष गश्ती और चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर पांच विशेष गश्ती दल बनाए गए हैं। एसपी ने गश्ती दलों को हरी झंडी दिखाकर निर्धारित रूटों के लिए रवाना किया। पुलिस की टीमें अपने निर्धारित रूट पर लगातार भ्रमण करेंगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, सोने-चांदी की दुकानों, बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। दुकानदारों से संपर्क कर सुरक्षा का जायजा गश्ती दल सोने के कारोबारियों और बड़े दुकानदारों से लगातार संपर्क में रहेंगे। पुलिसकर्मी हाजिरी/संपर्क रजिस्टर में एंट्री करेंगे और प्रतिष्ठानों के आसपास की गतिविधियों की जानकारी लेते रहेंगे। गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना या अधिकारी को तत्काल सूचना देने को कहा गया है। ब्रह्मस्थान बाजार में पैदल गश्ती ब्रह्मस्थान चौक और आसपास के संवेदनशील बाजार क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी पैदल गश्ती करेंगे। वे दुकानदारों, सोने के कारोबारियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखेंगे। पुलिसकर्मियों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार का निर्देश पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने और पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है। गोपालगंज पुलिस ने व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को सक्रिय एवं दुरुस्त रखने की अपील की है। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो 112 पर करें सूचना पुलिस ने आम लोगों और व्यवसायियों से किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या ERSS-112 के माध्यम से देने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी लोगों को 112 सेवा के इस्तेमाल के प्रति जागरूक भी करेंगे।

