जोधपुर- ट्रैक्टर बेचने के नाम पर युवक से ठगी:MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से निकली नाबालिग नहीं लौटी, पढ़िए अन्य क्राइम की खबरें

जोधपुर- ट्रैक्टर बेचने के नाम पर युवक से ठगी:MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर से निकली नाबालिग नहीं लौटी, पढ़िए अन्य क्राइम की खबरें

जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। जहां शातिर ठग ने ट्रैक्टर बेचने के नाम पर एक युवक से 1 लाख 70 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, बिसलपुर निवासी पीड़ित रमेश विश्नोई (33) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विजयकुमार सिंह ने ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद शातिर बदमाश ने अलग-अलग किश्तों में झांसा देकर कुल 1,70,000 रुपए अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने न तो ट्रैक्टर दिया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बालोतरा का तस्कर गिरफ्तार उदयमंदिर थाना पुलिस ने राईका बाग बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए बालोतरा निवासी रमेश विश्नोई (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 42.13 ग्राम अवैध मैफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस अब एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया राजीव गांधी नगर थाने में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। बड़ली निवासी करणसिंह पुत्र प्रभुसिंह राजपुरोहित ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया। बताया कि आरोपी लखाराम, रूपाराम, ताराचंद, छोगाराम, बाबूराम व मुकेश निवासी गुड़ा खोबा, पाली ने एकराय होकर उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन किए। आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर अवैध रूप से 32,200 रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी 5 लाख रुपए की और मांग कर रहे हैं। रुपए न देने पर जमीन हड़पने व जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग के गायब होने के तीन मामले सूरसागर थाना क्षेत्र से एक 14 साल की नाबालिग के बिना बताए घर से कहीं चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 137 BNS के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रताप नगर क्षेत्र से एक छात्र सुबह करीब 7:30 बजे घर से स्कूल जाने का कहकर निकला, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। झंवर थाना क्षेत्र से एक महिला रात के समय परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक घर से कहीं चली गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *