गोंडवाना छात्रावास ने जीता सीनियर खिताब, पाइकपारा भी बनी चैंपियन

गोंडवाना छात्रावास ने जीता सीनियर खिताब, पाइकपारा भी बनी चैंपियन

बानो के अम्बेडकर ग्राउंड, हुरदा में आदिवासी मुंडा समाज की छह पंचायत स्तरीय हॉकी-फुटबॉल प्रतियोगिता के 11वें दिन गांधी जयंती पर हॉकी का फाइनल खेला गया। फाइनल में जमतई पंचायत की पट्टातिरिल बुजुर्ग टीम ने कांटा बी टीम को 3-1 से हराकर खिताब जीता। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना मुख्य अतिथि रहे। गिर्दा ओपी प्रभारी धनंजय कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे और मुखिया नामजन जोजो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन में खेल समिति के पदाधिकारी, झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी शामिल हुए। बिरजो कंडुलना ने कहा कि खेल ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा निखारने का माध्यम है। धनंजय कुमार साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन की अपील की। सिमडेगा अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर कुरडेग प्रखंड के चापाबारी में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच की ओर से 16वीं बुजुर्ग दिवस बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग के फाइनल में गोंडवाना छात्रावास खैरनटोली ने आसनबेड़ा को कड़े मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। बालिका वर्ग में पाइकपारा की टीम चैंपियन बनी। जूनियर वर्ग में गोंडवाना विकास विद्यालय की टीम ने खिताब जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संदेश एक्का रहे। केरसई प्रखंड प्रमुख तरण भोय मौजूद रहे। हेठमा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी शामिल हुईं। गोंडवाना विकास मंच के संरक्षक सह हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता, उपविजेता टीमों को खस्सी, खेल किट देकर सम्मानित किया गया। अनुशासित टीम, सर्वश्रेष्ठ स्कोरर को भी पुरस्कार दिए गए।समापन पर समाज के बुजुर्गों को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया। उनके पैर धोए गए। हल्दी-चावल का तिलक लगाया गया। सभी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों को माला, अंगवस्त्र भेंट किए गए। संदेश एक्का ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं। बुजुर्गों का सम्मान समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कारों को दिखाता है। उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना की। कमलेश्वर मांझी ने कहा कि बुजुर्ग दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता की परंपरा पिछले 16 वर्षों से जारी है। प्रतियोगिता ने कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ बुजुर्गों के सम्मान को जोड़कर युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं, मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गोंडवाना विकास विद्यालय, गोटूल केंद्र, गोंडवाना लॉज, स्थानीय मोहल्ला समिति की महिलाओं ने पारंपरिक, भावनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। माता-पिता, बुजुर्गों के सम्मान पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को भावुक कर दिया। सिमडेगा | गांधी जयंती पर ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने युवाओं को अनुशासन, एकता, सेवा का संदेश दिया था। खेल भी इन्हीं मूल्यों को जीवन में उतारने का माध्यम है। फुटबॉल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी के साथ-साथ फुटबॉल में भी मजबूत हो रही है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है बेहतर मंच और प्रोत्साहन की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। हार-जीत की चिंता किए बिना बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के युवा खेल के माध्यम से जिला, राज्य, देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि गांधी जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखता है। गांधी जयंती पर जामबहार में फुटबॉल स्पर्धा बानो के अम्बेडकर ग्राउंड, हुरदा में आदिवासी मुंडा समाज की छह पंचायत स्तरीय हॉकी-फुटबॉल प्रतियोगिता के 11वें दिन गांधी जयंती पर हॉकी का फाइनल खेला गया। फाइनल में जमतई पंचायत की पट्टातिरिल बुजुर्ग टीम ने कांटा बी टीम को 3-1 से हराकर खिताब जीता। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना मुख्य अतिथि रहे। गिर्दा ओपी प्रभारी धनंजय कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे और मुखिया नामजन जोजो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन में खेल समिति के पदाधिकारी, झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी शामिल हुए। बिरजो कंडुलना ने कहा कि खेल ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा निखारने का माध्यम है। धनंजय कुमार साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन की अपील की। सिमडेगा अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर कुरडेग प्रखंड के चापाबारी में गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच की ओर से 16वीं बुजुर्ग दिवस बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालक वर्ग के फाइनल में गोंडवाना छात्रावास खैरनटोली ने आसनबेड़ा को कड़े मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। बालिका वर्ग में पाइकपारा की टीम चैंपियन बनी। जूनियर वर्ग में गोंडवाना विकास विद्यालय की टीम ने खिताब जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संदेश एक्का रहे। केरसई प्रखंड प्रमुख तरण भोय मौजूद रहे। हेठमा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी शामिल हुईं। गोंडवाना विकास मंच के संरक्षक सह हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता, उपविजेता टीमों को खस्सी, खेल किट देकर सम्मानित किया गया। अनुशासित टीम, सर्वश्रेष्ठ स्कोरर को भी पुरस्कार दिए गए।समापन पर समाज के बुजुर्गों को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया। उनके पैर धोए गए। हल्दी-चावल का तिलक लगाया गया। सभी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों को माला, अंगवस्त्र भेंट किए गए। संदेश एक्का ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं। बुजुर्गों का सम्मान समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कारों को दिखाता है। उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना की। कमलेश्वर मांझी ने कहा कि बुजुर्ग दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता की परंपरा पिछले 16 वर्षों से जारी है। प्रतियोगिता ने कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ बुजुर्गों के सम्मान को जोड़कर युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं, मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गोंडवाना विकास विद्यालय, गोटूल केंद्र, गोंडवाना लॉज, स्थानीय मोहल्ला समिति की महिलाओं ने पारंपरिक, भावनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। माता-पिता, बुजुर्गों के सम्मान पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोगों को भावुक कर दिया। सिमडेगा | गांधी जयंती पर ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने युवाओं को अनुशासन, एकता, सेवा का संदेश दिया था। खेल भी इन्हीं मूल्यों को जीवन में उतारने का माध्यम है। फुटबॉल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी के साथ-साथ फुटबॉल में भी मजबूत हो रही है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है बेहतर मंच और प्रोत्साहन की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। हार-जीत की चिंता किए बिना बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के युवा खेल के माध्यम से जिला, राज्य, देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि गांधी जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखता है। गांधी जयंती पर जामबहार में फुटबॉल स्पर्धा  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *