सतना में विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 घायल:पहले लाठी-डंडों से मारपीट, फिर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला किया

सतना में विवाद के बाद चाकूबाजी, 4 घायल:पहले लाठी-डंडों से मारपीट, फिर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला किया

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के गोरैया गांव में शुक्रवार शाम विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। इस घटना में शैलेन्द्र सिंह (35), धीरज सिंह (26), संदीप सिंह (27) और रजनीश सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोरैया गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर धीरज सिंह और विनय पाल के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर धीरज और उसके साथियों ने विनय के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने घायलों के बयान लिए
इसके बाद विनय और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से वीडियो और फोटो भी जुटाए हैं। इनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर विवाद की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *