श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पट्टी शहर में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सुबह 10 बजे एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन स्कूल परिसर से शुरू होकर पट्टी बस स्टैंड और कैयां वाला चौक से होता हुआ गुरुद्वारा बाबा बीरी चंद साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। विभिन्न संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत और लंगर की सेवा नगर कीर्तन का रास्ते में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और तहसील कॉम्प्लेक्स पट्टी के कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुरुद्वारा बाबा हिम्मत सिंह जी के पास नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद, लंगर, ठंडे-मीठे जल की छबील और समोसों के अटूट लंगर लगाए गए।
आयोजकों ने जताया आभार, सेवादारों को किया सम्मानित समारोह के दौरान पांच प्यारों, निशानची सिंहों, स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ को गुरुघर की बख्शिश ‘सिरोपे’ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के गुरमीत सिंह, कुलविंदर सिंह, डॉ. प्रीत सहित कई गणमान्य सहयोगी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने नगर कीर्तन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, दुकानदारों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

