हांसी पुलिस ने अरेस्ट किया इनामी बदमाश:दो साल से चल रहा फरार, आर्म्स एक्ट का केस, यूपी का रहने वाला

हांसी पुलिस ने अरेस्ट किया इनामी बदमाश:दो साल से चल रहा फरार, आर्म्स एक्ट का केस, यूपी का रहने वाला

हांसी पुलिस की सीआईए-1 टीम ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी महफूज के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े तथ्यों और उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। सीआईए-1 प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार, आरोपी महफूज के खिलाफ थाना सदर हांसी में 13 दिसंबर 2024 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। रिमांड के दौरान होगी पूछताछ पुलिस आरोपी से मामले से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाएगी और उसकी संलिप्तता से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी। तीन दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने और आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *