बुलंदशहर में शनिवार शाम 5 बजे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर पार्टी प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। अखिलेश यादव के एमएलसी चुनाव को लेकर दिए गए बयानों पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव निर्वाचन आयोग कराता है। सरकार इसमें केवल प्रशासनिक सहयोग देती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में हुए हैं। सपा पर भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आरोप आजम खान को लेकर अखिलेश यादव की हालिया टिप्पणियों पर मंत्री ने कहा कि हर किसी का अपना एजेंडा होता है, जो जनता के सामने स्पष्ट है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि सपा जब भी सत्ता में आती है, तो भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और लूटपाट को बढ़ावा मिलता है। एनडीए में एकजुटता का दावा कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आरक्षण संबंधी बयानों पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आरक्षण की प्रक्रिया नियमों और व्यवस्था के अनुसार चलती है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और मिलकर काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों के अपने निजी राजनीतिक एजेंडे हो सकते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी अनुशासित संगठन है। इसके कार्यकर्ता साल के 365 दिन जनता के बीच रहकर काम करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के नेतृत्व और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि जब बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता देश का गृहमंत्री बनता है, तो देश के 126 जिलों से नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या का सफाया हो जाता है।मंत्री ने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

