गवाहों को सुरक्षा देने पर मधुबनी में कार्यशाला:न्यायिक और पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा, सुरक्षा पर दिया जोर

गवाहों को सुरक्षा देने पर मधुबनी में कार्यशाला:न्यायिक और पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा, सुरक्षा पर दिया जोर

मधुबनी। गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से मधुबनी समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गवाह सुरक्षा योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, डीएलएसए सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान गवाह सुरक्षा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से गवाहों की पहचान एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, उन्हें किसी प्रकार के दबाव, धमकी अथवा भय से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में गवाह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। गवाह निर्भीक होकर न्यायालय के समक्ष अपना बयान दे सके, इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है। कार्यशाला में मधुबनी साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारियों को गवाहों की सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गवाहों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधुबनी साइबर डीएसपी अंकुर कुमार ने गवाह सुरक्षा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में गवाहों का योगदान महत्वपूर्ण है। ऐसे में गवाहों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गवाहों को किसी प्रकार की धमकी या दबाव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की जा सके। कार्यशाला में उपस्थित न्यायिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने गवाह सुरक्षा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। मधुबनी। गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से मधुबनी समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गवाह सुरक्षा योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, डीएलएसए सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान गवाह सुरक्षा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से गवाहों की पहचान एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, उन्हें किसी प्रकार के दबाव, धमकी अथवा भय से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनकी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में गवाह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। गवाह निर्भीक होकर न्यायालय के समक्ष अपना बयान दे सके, इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है। कार्यशाला में मधुबनी साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, जिले के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारियों को गवाहों की सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही गवाहों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधुबनी साइबर डीएसपी अंकुर कुमार ने गवाह सुरक्षा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में गवाहों का योगदान महत्वपूर्ण है। ऐसे में गवाहों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गवाहों को किसी प्रकार की धमकी या दबाव की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की जा सके। कार्यशाला में उपस्थित न्यायिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने गवाह सुरक्षा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *