गया के 23 थाना क्षेत्रों में आज रावण दहन:गांधी मैदान से लेकर गांवों तक सुरक्षा का घेरा तैयार, सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी

गया के 23 थाना क्षेत्रों में आज रावण दहन:गांधी मैदान से लेकर गांवों तक सुरक्षा का घेरा तैयार, सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी

विजयादशमी पर आज जिले के 23 थाना क्षेत्रों में रावण वध होगा। शहर के गांधी मैदान से लेकर गांवों के मैदान तक हजारों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम के दावे किए हैं। हर आयोजन स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की बात प्रशासन की ओर से कही गई है। बताया गया है कि भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग होगी। प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग रखे जाएंगे। सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने सभी जगह रावण वध का कार्यक्रम शाम 6 बजे से पहले पूरा कराने का फरमान जारी किया है। रावण वध को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें भीड़ नियंत्रण से लेकर ट्रैफिक, पार्किंग और आपात स्थिति से निपटने तक की व्यवस्था करने को कहा गया है। खास बात यह है कि निगरानी सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहेगी। ग्रामीण इलाकों में होने वाले आयोजनों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। गांधी मैदान से बोधगया तक जुटेंगे लोग शहर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांधी मैदान में रावण वध होगा। इसके अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे रसलपुर, बेलागंज पड़ाव मैदान और मेन बाजार में भी आयोजन होगा। मेन थाना क्षेत्र के कोटेश्वर धाम में भी रावण वध किया जाएगा। बोधगया थाना क्षेत्र के भोजवर और मोचारिम हाई स्कूल में कार्यक्रम होगा। शेरघाटी में रंगालाल उच्च विद्यालय, टिकारी के शिवनगर और मलिया, गुरारू सर्वोदय हाई स्कूल तथा टनकुप्पा बाजार के पुराने हाई स्कूल मैदान में भी रावण वध होगा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास स्थित नवादा खेल मैदान, कठरिया और तरवां के केदारनाथ स्टेडियम में आयोजन होगा। कोंच के रैना और उसास देवरा, आंती के कांवरगढ़ मैदान तथा परैया के पंडित बिगहा (कठा) में भी रावण वध किया जाएगा। इमामगंज में पांच जगहों पर आयोजन इमामगंज थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर रावण वध होगा। इनमें रानीगंज, विश्वम्भरपुर, झनकपुर घाट, पकरिया गुरिया और नगमा शामिल हैं। मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर और मैगरा में भी आयोजन होगा। इसके अलावा लुटुआ के दीघासीन, रोशनगंज के राजकीय मध्य विद्यालय जहुआरकला और बांकेबाजार में देवी स्थान के समीप रावण वध किया जाएगा। डुमरी थाना क्षेत्र के काठवर, बाराचट्टी के सुलेबट्टा और भलुआ चट्टी तथा फतेहपुर के दमरीशाह (डुमरी चट्टी) में भी कार्यक्रम होगा। महकार थाना क्षेत्र के महकार और कुरवा, पाई बिगहा बाजार तथा बेलागंज में भी रावण वध की तैयारी है। भीड़ बढ़ी तो बदलेगा आवागमन प्रशासन ने आयोजन स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया है। प्रवेश और निकास द्वार स्पष्ट रूप से चिह्नित रहेंगे। जहां भीड़ का दबाव बढ़ने की आशंका होगी, वहां लोगों की आवाजाही वैकल्पिक रास्तों से कराई जाएगी। प्रमुख प्रवेश द्वारों, वॉच टावर और आसपास के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। आयोजन स्थल के पास मिनी कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यहां से भीड़ पर नजर रखने के साथ जरूरी घोषणाएं की जाएंगी। वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने के लिए यातायात कर्मियों की तैनाती होगी। चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रहेगी। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम तैनात की जाएगी। रेलवे लाइन और बिजली के तारों पर भी नजर रेलवे लाइन और समपार फाटक के आसपास होने वाले आयोजनों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। खुले और अव्यवस्थित बिजली तारों से हादसे रोकने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम करने होंगे। विजयादशमी पर आज जिले के 23 थाना क्षेत्रों में रावण वध होगा। शहर के गांधी मैदान से लेकर गांवों के मैदान तक हजारों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का इंतजाम के दावे किए हैं। हर आयोजन स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की बात प्रशासन की ओर से कही गई है। बताया गया है कि भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग होगी। प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग रखे जाएंगे। सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने सभी जगह रावण वध का कार्यक्रम शाम 6 बजे से पहले पूरा कराने का फरमान जारी किया है। रावण वध को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें भीड़ नियंत्रण से लेकर ट्रैफिक, पार्किंग और आपात स्थिति से निपटने तक की व्यवस्था करने को कहा गया है। खास बात यह है कि निगरानी सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहेगी। ग्रामीण इलाकों में होने वाले आयोजनों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। गांधी मैदान से बोधगया तक जुटेंगे लोग शहर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांधी मैदान में रावण वध होगा। इसके अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे रसलपुर, बेलागंज पड़ाव मैदान और मेन बाजार में भी आयोजन होगा। मेन थाना क्षेत्र के कोटेश्वर धाम में भी रावण वध किया जाएगा। बोधगया थाना क्षेत्र के भोजवर और मोचारिम हाई स्कूल में कार्यक्रम होगा। शेरघाटी में रंगालाल उच्च विद्यालय, टिकारी के शिवनगर और मलिया, गुरारू सर्वोदय हाई स्कूल तथा टनकुप्पा बाजार के पुराने हाई स्कूल मैदान में भी रावण वध होगा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास स्थित नवादा खेल मैदान, कठरिया और तरवां के केदारनाथ स्टेडियम में आयोजन होगा। कोंच के रैना और उसास देवरा, आंती के कांवरगढ़ मैदान तथा परैया के पंडित बिगहा (कठा) में भी रावण वध किया जाएगा। इमामगंज में पांच जगहों पर आयोजन इमामगंज थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर रावण वध होगा। इनमें रानीगंज, विश्वम्भरपुर, झनकपुर घाट, पकरिया गुरिया और नगमा शामिल हैं। मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर और मैगरा में भी आयोजन होगा। इसके अलावा लुटुआ के दीघासीन, रोशनगंज के राजकीय मध्य विद्यालय जहुआरकला और बांकेबाजार में देवी स्थान के समीप रावण वध किया जाएगा। डुमरी थाना क्षेत्र के काठवर, बाराचट्टी के सुलेबट्टा और भलुआ चट्टी तथा फतेहपुर के दमरीशाह (डुमरी चट्टी) में भी कार्यक्रम होगा। महकार थाना क्षेत्र के महकार और कुरवा, पाई बिगहा बाजार तथा बेलागंज में भी रावण वध की तैयारी है। भीड़ बढ़ी तो बदलेगा आवागमन प्रशासन ने आयोजन स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया है। प्रवेश और निकास द्वार स्पष्ट रूप से चिह्नित रहेंगे। जहां भीड़ का दबाव बढ़ने की आशंका होगी, वहां लोगों की आवाजाही वैकल्पिक रास्तों से कराई जाएगी। प्रमुख प्रवेश द्वारों, वॉच टावर और आसपास के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। आयोजन स्थल के पास मिनी कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यहां से भीड़ पर नजर रखने के साथ जरूरी घोषणाएं की जाएंगी। वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने के लिए यातायात कर्मियों की तैनाती होगी। चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रहेगी। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम तैनात की जाएगी। रेलवे लाइन और बिजली के तारों पर भी नजर रेलवे लाइन और समपार फाटक के आसपास होने वाले आयोजनों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। खुले और अव्यवस्थित बिजली तारों से हादसे रोकने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम करने होंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *