रबा में ‘लैला-मैं-लैला’ और ‘कहो-ना-प्यार है’ गाना बजाने का आरोप:हिंदू संगठन बोला-आस्था को ठेस पहुंची, FIR के लिए दिया आवेदन;आयोजक बोले-आरोप गलत

रबा में ‘लैला-मैं-लैला’ और ‘कहो-ना-प्यार है’ गाना बजाने का आरोप:हिंदू संगठन बोला-आस्था को ठेस पहुंची, FIR के लिए दिया आवेदन;आयोजक बोले-आरोप गलत

जगदलपुर शहर के शुभ लगन वाटिका में 18 अक्टूबर को आयोजित दुर्गा पूजा और गरबा कार्यक्रम में ‘लैला-मैं-लैला’ और ‘कहो-ना-प्यार है’ फिल्मी गाने बजाने को लेकर विवाद सामने आया है। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने इसे धार्मिक आयोजन की मर्यादा के विपरीत बताते हुए गरबा आयोजन समिति के अध्यक्ष और डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आयोजन समिति के सदस्य नवीन बोथरा ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि तीन दिनों तक पारंपरिक गरबा आयोजित किया गया। कार्यक्रम खत्म होने और अधिकांश लोगों के घर जाने के बाद अंतिम समय में कुछ सेकंड के लिए गाना बजा था, जिसे तत्काल बंद करवा दिया गया। इधर, सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम ने पुलिस से की शिकायत सक्षम के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गरबा कार्यक्रम के दौरान ‘लैला मैं लैला’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसे फिल्मी गाने बजाए गए। संगठन का कहना है कि गरबा मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा आयोजन है, इसलिए इसमें धार्मिक परंपराओं और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिकायत में आयोजन समिति के अध्यक्ष की भूमिका की जांच करने और संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। शुभम गुप्ता के अनुसार, घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। संगठन ने अपने आवेदन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग भी की है। आयोजक बोले- पारंपरिक गरबा हुआ, आरोप गलत आयोजन समिति के सदस्य नवीन बोथरा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि समिति पिछले पांच सालों से गरबा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस साल भी तीन दिनों तक पारंपरिक तरीके से गरबा कराया गया। उनके अनुसार, कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गानों पर गरबा कराने का आरोप सही नहीं है। नवीन बोथरा ने कहा कि रात 11 बजे के बाद गरबा समाप्त हो गया था और अधिकांश लोग घर जा चुके थे। इसके बाद अंतिम समय में डीजे पर कुछ सेकंड के लिए गाना बजा था, जिसे तत्काल बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना को पूरे गरबा आयोजन से जोड़कर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सक्षम की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *