गया जिले में परैया प्रखंड के प्रभुआ गांव में मंगलवार(27 अक्टूबर 2026) को सांप काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। चार बच्चे अब माता-पिता के बिना रह गए हैं। ऐसे में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से परिवार के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरारू प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी शुक्रवार को परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी। मौके पर समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय, जिला सचिव विनोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, जिला युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद पंडित, गुरारू प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति, सचिव श्रीराम प्रजापति, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार बिट्टू मौजूद रहे। सरकार और जिला प्रशासन से उठाई बड़ी मांग बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मांग की है कि इस पीड़ित परिवार को विशेष रूप से चिह्नित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। चारों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, रहन-सहन, पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी को देखते हुए उनके लिए दीर्घकालीन सहायता की व्यवस्था होनी चाहिए। समिति ने मांग की है कि बच्चों की शिक्षा बीच में न छूटे, इसके लिए सरकार उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की व्यवस्था करे। साथ ही बच्चों के बालिग होने के बाद उनके रोजगार और भविष्य को संवारने में भी सरकारी स्तर पर सहयोग मिले। भविष्य में उनकी शादी-विवाह के समय भी परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अभी से विशेष सहायता और संरक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार से सहयोग की अपील समिति का कहना है कि माता-पिता को खो चुके इन चार मासूम बच्चों के सामने अब जीवन की कठिन चुनौती है। ऐसे में केवल तत्काल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि सरकार और प्रशासन को इन बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेते हुए लगातार सहयोग करना चाहिए। गया जिले में परैया प्रखंड के प्रभुआ गांव में मंगलवार(27 अक्टूबर 2026) को सांप काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। चार बच्चे अब माता-पिता के बिना रह गए हैं। ऐसे में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से परिवार के लिए विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरारू प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी शुक्रवार को परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दी। मौके पर समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय, जिला सचिव विनोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, जिला युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद पंडित, गुरारू प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति, सचिव श्रीराम प्रजापति, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार बिट्टू मौजूद रहे। सरकार और जिला प्रशासन से उठाई बड़ी मांग बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से मांग की है कि इस पीड़ित परिवार को विशेष रूप से चिह्नित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। चारों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, रहन-सहन, पालन-पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी को देखते हुए उनके लिए दीर्घकालीन सहायता की व्यवस्था होनी चाहिए। समिति ने मांग की है कि बच्चों की शिक्षा बीच में न छूटे, इसके लिए सरकार उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की व्यवस्था करे। साथ ही बच्चों के बालिग होने के बाद उनके रोजगार और भविष्य को संवारने में भी सरकारी स्तर पर सहयोग मिले। भविष्य में उनकी शादी-विवाह के समय भी परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अभी से विशेष सहायता और संरक्षण की व्यवस्था की जाए। सरकार से सहयोग की अपील समिति का कहना है कि माता-पिता को खो चुके इन चार मासूम बच्चों के सामने अब जीवन की कठिन चुनौती है। ऐसे में केवल तत्काल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि सरकार और प्रशासन को इन बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेते हुए लगातार सहयोग करना चाहिए।

