गयाजी शहर में शनिवार को पुलिस ने विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप पकड़ी। छापेमारी विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढ़ी तीन मोहानी में गायत्री घाट के पास भोजपुर निवास में हुई। पुलिस ने विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। घर के अन्य सदस्यों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर निवास में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। इसके बाद नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में छापेमारी की गई। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कमरों, बेसमेंट, फ्रिज, ट्रंक के अंदर छिपाकर रखी थी शराब पुलिस ने घर के कमरों, बेसमेंट और फ्रिज की तलाशी ली। शराब ट्रंक के अंदर भी छिपाकर रखी गई थी। अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें और कार्टन मिले। पुलिस के मुताबिक, शराब अलग-अलग कंपनियों और बड़े ब्रांड की है। हालांकि, सभी ब्रांड और बोतलों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है। मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने कहा- गिनती के बाद सामने आएगी पूरी मात्रा पूरी कार्रवाई नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है। अभी शराब की गिनती नहीं की गई है। सभी बरामद बोतलों और कार्टन की गिनती पूरी होने के बाद ही इसकी वास्तविक मात्रा की जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की निगरानी में एक-एक कमरे को खुलवाकर शराब बरामद की गई है। विशाल कुमार गिरफ्तार, परिवार के अन्य सदस्यों से भी होगी पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने विशाल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घर में मौजूद अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लेकर विष्णुपद थाना ले गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था। शराब कहां से लाई जाती थी, इसकी आपूर्ति किन लोगों द्वारा की जा रही थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। विष्णुपद थाने में होगी शराब की गिनती, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
छापेमारी में बरामद की गई सभी शराब को जब्त कर विष्णुपद थाना ले जाया गया है। थाने में जब्त शराब की गिनती और ब्रांड के अनुसार उसका विवरण तैयार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। शराब की कुल बोतलों की संख्या, लीटर में मात्रा और अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड का विवरण गिनती पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। गया शहर के रिहायशी इलाके में एक आवास के अंदर इस तरह अलग-अलग कमरों, ट्रंक, बेसमेंट और फ्रिज में विदेशी शराब तथा बीयर का भंडारण मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी खेप यहां कब से रखी जा रही थी? शराब की आपूर्ति कहां से होती थी? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि विशाल कुमार से पूछताछ और पुलिसिया जांच में इस कथित शराब भंडारण के पीछे जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं। गयाजी शहर में शनिवार को पुलिस ने विदेशी शराब और बीयर की बड़ी खेप पकड़ी। छापेमारी विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढ़ी तीन मोहानी में गायत्री घाट के पास भोजपुर निवास में हुई। पुलिस ने विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। घर के अन्य सदस्यों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर निवास में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। इसके बाद नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में छापेमारी की गई। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कमरों, बेसमेंट, फ्रिज, ट्रंक के अंदर छिपाकर रखी थी शराब पुलिस ने घर के कमरों, बेसमेंट और फ्रिज की तलाशी ली। शराब ट्रंक के अंदर भी छिपाकर रखी गई थी। अलग-अलग जगहों से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें और कार्टन मिले। पुलिस के मुताबिक, शराब अलग-अलग कंपनियों और बड़े ब्रांड की है। हालांकि, सभी ब्रांड और बोतलों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है। मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने कहा- गिनती के बाद सामने आएगी पूरी मात्रा पूरी कार्रवाई नगर प्रखंड चंदौती के मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है। अभी शराब की गिनती नहीं की गई है। सभी बरामद बोतलों और कार्टन की गिनती पूरी होने के बाद ही इसकी वास्तविक मात्रा की जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की निगरानी में एक-एक कमरे को खुलवाकर शराब बरामद की गई है। विशाल कुमार गिरफ्तार, परिवार के अन्य सदस्यों से भी होगी पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने विशाल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घर में मौजूद अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी पुलिस हिरासत में लेकर विष्णुपद थाना ले गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था। शराब कहां से लाई जाती थी, इसकी आपूर्ति किन लोगों द्वारा की जा रही थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। विष्णुपद थाने में होगी शराब की गिनती, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
छापेमारी में बरामद की गई सभी शराब को जब्त कर विष्णुपद थाना ले जाया गया है। थाने में जब्त शराब की गिनती और ब्रांड के अनुसार उसका विवरण तैयार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। शराब की कुल बोतलों की संख्या, लीटर में मात्रा और अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड का विवरण गिनती पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। गया शहर के रिहायशी इलाके में एक आवास के अंदर इस तरह अलग-अलग कमरों, ट्रंक, बेसमेंट और फ्रिज में विदेशी शराब तथा बीयर का भंडारण मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी खेप यहां कब से रखी जा रही थी? शराब की आपूर्ति कहां से होती थी? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि विशाल कुमार से पूछताछ और पुलिसिया जांच में इस कथित शराब भंडारण के पीछे जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं।

