गयाजी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:जमुई में छात्रा से बदसलूकी का विरोध; दोषियों को फांसी, CM के इस्तीफे की मांग

गयाजी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:जमुई में छात्रा से बदसलूकी का विरोध; दोषियों को फांसी, CM के इस्तीफे की मांग

जमुई में छात्रा से बदसलूकी के विरोध में गयाजी में कांग्रेस ने धरना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी मैदान के पांच नंबर गेट पर प्रदर्शन किया। नेताओं ने घटना की निंदा की। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि प्रदर्शनकारियों की संख्या गिनती भर की रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि छात्रा के साथ ऐसी घटना करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदेश कांग्रेस सचिव रणजीत कश्यप ने भी आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस पूरे बिहार में धरना दे रही है। सरकार को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटना बेहद ही शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं ने धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में सभी 6 लोगों की गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन 35 से 40 साल की उम्र के हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं। जमुई में छात्रा से बदसलूकी के विरोध में गयाजी में कांग्रेस ने धरना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी मैदान के पांच नंबर गेट पर प्रदर्शन किया। नेताओं ने घटना की निंदा की। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि प्रदर्शनकारियों की संख्या गिनती भर की रही। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि छात्रा के साथ ऐसी घटना करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदेश कांग्रेस सचिव रणजीत कश्यप ने भी आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस पूरे बिहार में धरना दे रही है। सरकार को मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटना बेहद ही शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं ने धरने के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में सभी 6 लोगों की गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन 35 से 40 साल की उम्र के हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *