खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा छात्रा:रोटावेटर की चपेट में आया, इलाज के दौरान मायागंज तोड़ा दम

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा छात्रा:रोटावेटर की चपेट में आया, इलाज के दौरान मायागंज तोड़ा दम

बांका में खेत जुताई के दौरान एक छात्र ट्रैक्टर के नीचे गिर गया। जिसके बाद रोटावेटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने भागालपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मायांगज में गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शंभू कुमार यादव के पुत्र एनके यादव(16) के तौर पर हुई है। 12वीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। कम उम्र में छात्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव की है। ‘चचेरा भाई चला रहा था गाड़ी’ जानकारी के अनुसार, एनके यादव का चचेरा भाई अजय यादव ट्रैक्टर चला रहा था। खेत में आलू लगाने की तैयारी के लिए जुताई की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसके बाद रोटावेटर की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसे को लेकर छानबीन की जा रही है उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छात्र का पोस्टमार्टम अभी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम और पुलिस की आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है। मामले की छानबीन की जा रही है। बांका में खेत जुताई के दौरान एक छात्र ट्रैक्टर के नीचे गिर गया। जिसके बाद रोटावेटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने भागालपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मायांगज में गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शंभू कुमार यादव के पुत्र एनके यादव(16) के तौर पर हुई है। 12वीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। कम उम्र में छात्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव की है। ‘चचेरा भाई चला रहा था गाड़ी’ जानकारी के अनुसार, एनके यादव का चचेरा भाई अजय यादव ट्रैक्टर चला रहा था। खेत में आलू लगाने की तैयारी के लिए जुताई की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसके बाद रोटावेटर की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसे को लेकर छानबीन की जा रही है उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छात्र का पोस्टमार्टम अभी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम और पुलिस की आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *