पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया स्थित खेल भवन में राज्यस्तरीय अंतरप्रमंडल विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। 3 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में सात प्रमंडलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने मिलकर प्रतियोगिता आयोजित की है। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन और खेल विभाग के प्राधिकारी राकेश कुमार ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। बिहार के नौ प्रमंडलों में से सात की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी तलवारबाजी में अपना कौशल और फुर्ती दिखाएंगे। बेहतर प्रशिक्षण व आगे बढ़ने का मौके देना उद्देश्य आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का मकसद स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व आगे बढ़ने के मौके देना है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिल सकता है। चयनित खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को दूसरे प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा। पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया स्थित खेल भवन में राज्यस्तरीय अंतरप्रमंडल विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। 3 दिन चलने वाली प्रतियोगिता में सात प्रमंडलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने मिलकर प्रतियोगिता आयोजित की है। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन और खेल विभाग के प्राधिकारी राकेश कुमार ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। बिहार के नौ प्रमंडलों में से सात की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी तलवारबाजी में अपना कौशल और फुर्ती दिखाएंगे। बेहतर प्रशिक्षण व आगे बढ़ने का मौके देना उद्देश्य आयोजकों के मुताबिक, प्रतियोगिता का मकसद स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व आगे बढ़ने के मौके देना है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिल सकता है। चयनित खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकेंगे। इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को दूसरे प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा।

