हरियाणा के फरीदाबाद में गोपाल हत्याकांड में खुलासा हुआ है। गोपाल के मर्डर से पहले का वीडियो सामने आया है। इसमें गोपाल घायल हालत में एक खाट पर लेटा नजर आ रहा है। सूचना पर 2 युवकों के साथ पहुंची उसकी बेटी शालिनी वहां नजर आ रही है। गोपाल के भाई भूरे के अनुसार, शालिनी वहां से उसे कमरे पर ले जाने के बजाय पल्ला एरिया में अपने ठिकाने पर ले गई। वहां उसे इंजेक्शन देकर बेहोश रखा गया। 2 दिन गोपाल इसी हालत में यहां रहा। योगेंद्र उसे खाटू श्याम ले जाने के बहाने यहां लेकर आया था। 13 अक्टूबर को गोपाल की पत्नी काजल भी यूपी के हाथरस से यहां पहुंच गई। अगले दिन उसने गांव से अपने बॉयफ्रेंड योगेंद्र को भी यहां बुला लिया। भूरे का कहना है कि 14 अक्टूबर की रात दोनों ने भाई का गला काटकर हत्या कर दी। काजल ने मर्डर से पहले शालिनी को सोनीपत में किसी जगह भेज दिया था। वहीं, योगेंद्र मर्डर करने के बाद फरीदाबाद से फरार हो गया। पुलिस योगेंद्र और काजल को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शालिनी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। भूरे का खुलासा- खाटूश्याम जाने के बहाने किडनैप किया गोपाल के भाई भूरे का कहना है कि योगेंद्र ने 10 अक्टूबर को उसका खाटूश्याम ले जाने के बहाने किडनैप किया था। एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें गोपाल कहता नजर आ रहा है- योगेन्द्र ने उसे खाटू श्याम चलने के लिए बुलाया था। बाद में वो अपने दो साथियों के साथ कार में बैठाकर मुझे यहां ले आया। कार में मारपीट की। गले में गमछे से फांसी का फंदा लगाया। जब वह बेशोह हो गया तो उसे मरा समझकर कार से फेंककर भाग गए। भूरे ने बताया कि गोपाल ने होश में आने पर स्थानीय लोगों की मदद से अपनी पत्नी को कॉल किया। जिसके बाद उसकी बेटी शालनी (21) कार से लेने के लिए पहुंची। इसके बाद काजल भी वहां पहुंच गई और बॉयफ्रेंड की मदद से उसका मर्डर कर दिया। लव-स्टोरी से लेकर मर्डर की पूरी स्टोरी:- यूपी से आकर फरीदाबाद में काम किया यूपी में हाथरस के गांव कुंवरपुर के रहने वाले गोपाल (37) 20 सालों से कपड़े की फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर का काम करते थे। करीब 16 साल पहले कंपनी में काम करने वाली काजल से कोर्ट-मैरिज की थी। काजल पहले ही शादी शुदा थी। शादी के समय काजल की पहले पति से 5 साल की बेटी (शालनी) थी। लव मैरिज के बाद गांव में बनाया मकान गोपाल ने शादी के बाद गांव में ही मकान बना लिया था। काजल शालनी के साथ गांव में ही रहती थी, जबकि गोपाल फरीदाबाद में रहकर काम करता था। शादी के बाद बाद दो बेटे और एक बेटी हुई। इनमें तनुज (10), हन्नी (6) और भूरी (3) शामिल हैं। 3 साल पहले योगेंद्र से संपर्क हुआ करीब तीन साल पहले गोपाल के मकान से लगभग 500 मीटर दूर रहने वाले योगेंद्र (गोपाल का दोस्त) का काजल से संपर्क हो गया। गोपाल जब गांव आता था, तो योगेंद्र उससे मिलने घर पहुंचता था। यहीं से भी उसकी नजदीकियां काजल से बढ़ी। 1 साल पहले दोनों के रिश्ते का परिवार के अन्य लोगों को भी पता चल गया। इसके बाद योगेंद्र और काजल का झगड़ा भी हुआ। यहां से काजल ने गोपाल के मर्डर की प्लानिंग शुरू की। गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार पुलिस के मुताबिक 14 अक्टूबर की रात को गोपाल की पत्नी काजल पति के साथ कमरे में अकेली थी। बच्चें दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात मौका पाकर उसने चाकू से गोपाल की गर्दन पर कई वार किए और गोपाल की मौत हो गई। काजल ने परिवार को कहानी बनाकर सुनाई थी कि घर में घुसे बदमाशों ने गोपाल के साथ मारपीट की। उसे बदमाशों ने ही घायल किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो काजल ने मर्डर की बात स्वीकार कर ली। ————— यह खबर भी पढ़ें… लव मैरिज के 16 साल बाद पति की हत्या:फरीदाबाद में पत्नी का बॉयफ्रेंड बाउंसर; दोनों के आपत्तिजनक फोटो वायरल हुए थे, AI बताकर टाला फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में गोपाल (37) की हत्या के मामले में पत्नी काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

